फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपके आइडिया को ‘रिस्क’ देगा मुकाम

Fri, 27 Jul 2018 11:30 PM IST
siddharthnagar
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। स्वास्थ्य, कृषि आदि क्षेत्रों में बेहतरी के लिए अगर आपके पास कोई नया-मौलिक आइडिया है, तो ‘रिस्क’ आपके सपनों को साकार करेगा। केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय से जुड़े नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ रूरल डेवलपमेंट एंड पंचायती राज (एनआईआरडीपीआर) की ओर से रिस्क (रूरल इनोवेटर्स स्टार्ट-अप कॉन्क्लेव) का आयोजन कराया जा रहा है।
विज्ञापन


इसमें मौलिक विचार देने वाले युवाओं को आगे आने का मौका मिलेगा। इसके तहत सात स्तरों पर आइडिया मांगे गए हैं। सभी स्तर के विजेता को 10-10 हजार रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। यही नहीं केंद्रीय ग्रामीण मंत्रालय भी बेहतर आइडिया देने वाले प्रतिभागियों को प्रोत्साहित करेगा। रिस्क का आयोजन 30 व 31 अगस्त को हैदराबाद में होगा। इसके लिये ऑनलाइन आवेदन 30 जुलाई तक मांगे गए है। डीपीआरओ अनिल सिंह ने बताया कि युवाओं के पास एक अच्छा मौका है। सरकार युवाओं के हुनर को तराशने के लिए इस तरह के आयोजन करा रही है। युवाओं को इसमें बढ़कर हिस्सा लेना चाहिए।

इन सेक्टरों के लिए देना है आइडिया
एग्रीकल्चर एंड एलायड एक्टीविटी, वेस्ट टू वेल्थ, ग्रीन एनर्जी, सस्टीनेबल हाउसिंग, हेल्थ एंड एल्डर्ली केयर, ड्रिंकिंग वाटर एंड सेनिटेशन व सस्टेनेबल लाइवलीहुड सेक्टर से युवाओं को आइडिया देना है। इसके अलावा रिस्क के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराने के लिए 30 जुलाई का समय दिया गया है. संस्थान की वेबसाइट (www.nird.org/risc) पर किसी भी सेक्टर से अपने आइडिया के साथ आवेदन कर सकते है।
विज्ञापन


योग्यता आठवीं पास
केंद्र सरकार का मानना है कि नए विचार केवल उच्च शिक्षा प्राप्त छात्रों को ही नहीं बल्कि कम पढ़े लिखे लोगों को भी आते हैं। इसी कारण आइडिया देने की न्यूनतम योग्यता आठवीं पास रखी गई है। सरकार का मनाना है कि हमेशा कुछ नया कर गुजरने की ललक युवाओं को आगे ले जाएगी। इसकी को देखते हुए रिस्क के लिये आठवीं पास कर चुके स्कूल या कॉलेजों के छात्रों के साथ ही सामान्य नागरिकों से भी आइडिया मांगा गया है।

आना-जाना और खाना मुफ्त
देश भर से आने वाले आवेदन व आइडिया को शॉर्ट लिस्ट करने के बाद बेहतर आइडिया देने वाले छात्रों और सामान्य नागरिकों को कार्यक्रम में बुलाया जाएगा। प्रतिभागी को आने-जाने के लिये ट्रेन से स्लीपर का टिकट और रहने-खाने की सुविधा भी दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें