फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुद्ध भूमि से जाए भौतिक विकास का संदेश

विज्ञापन
मेधावियों की चौपाल - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बुद्ध भूमि से जाए विकास का संदेश
विज्ञापन

फोटो- 54, 55, 56, 57
- करौंदा मसिना के चौपाल में शामिल हुए केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री
- योजनाओं के लाभार्थियों में चेक, चाभी, गैस चूल्हा का वितरण
अमर उजाला ब्यूरो
सिद्धार्थनगर। पूरे विश्व को शांति, अहिंसा व करुणा का संदेश देने वाले भगवान बुद्ध की स्थली से भौतिक विकास का संदेश दूर-दूर तक फैलाने के लिए प्रयास हो। इसके लिए जनप्रतनिधि व अफसर समन्वय बनाकर कार्य करें। तभी सबका साथ-सबका विकास का नारा सार्थक हो सकेगा।
विज्ञापन

यह बातें केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री शिव प्रताप शुक्ल ने कही। वह शनिवार को जोगिया के करौंदा मसिना में आयोजित चौपाल में कही। चौपाल ग्राम स्वराज अभियान के तहत आयोजित थी। उन्होंने कहा कि केंद्र में नरेंद्र मोदी की अगुवाई में सरकार बनने के बाद किसानों की आय दोगुना करने के लिए ठोस पहल, बेरोजगारों के लिए मुद्रा योजना लागू करने समेत उज्ज्वला योजना में निशुल्क गैस कनेक्शन, सौभाग्य योजना में बिजली कनेक्शन, उजाला योजना में एलईडी बल्ब सस्ते दर पर मुहैय्या कराने, प्रधानमंत्री बीमा सुरक्षा योजना, जीवन ज्योति बीमा लागू कर हर वर्ग के खुशहाली का मार्ग प्रशस्त हुआ है। जनधन योजना के तहत जीरो बैलेंस पर खाता खुलवाने, पूरे देश में एक सामान कर यथा जीएसटी लागू कर ऐतिहासिक कदम उठाए गए। सांसद जगदंबिका पाल ने कहा कि पिछड़ेपन के कलंक को मिटाने के लिए ही प्रधानमंत्री ने नीति आयोग की सूची में लाकर विकास का द्वार खोला है। मेडिकल कॉलेज के लिए 50 करोड़ रुपये अवमुक्त हो चुका है। बलरामपुर, डुमरियागंज, बांसी वाया खलीलाबाद तक नई रेल लाइन के लिए 4500 करोड़ रुपये की स्वीकृति मिल चुकी है। इस अवसर पर मानव संसाधन विकास मंत्रालय के संयुक्त सचिव मनीष गर्ग ने भी जिले के अधिकारियों से विकास के साथ ही योजनाओं के क्रियान्वयन में सक्रिय सहयोग देने की अपेक्षा की। इससे पूर्व डीएम कुणाल सिल्कू ने ग्राम स्वराज अभियान द्वितीय फेज-2 में चयनित 823 गांवों के लिए लक्ष्य व उसके सापेक्ष उपलब्धि के साथ ही केंद्रीय योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। संचालन जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी आशुतोष पांडेय ने किया। कार्यक्रम में एसपी धर्मवीर सिंह, सीडीओ हर्षिता माथुर, एसडीएम राजेश सिंह, सीएमओ डॉ. आरके मिश्रा, पीडी संतकुमार, डीएसटीओ राजेश सिंह, डीपीआरओ एके सिंह, डीपीओ राजीव सिंह, बीईओ रीता गुप्ता, एससी एके श्रीवास्तव, पीएन प्रसाद समेत ब्लाक प्रमुख ऊषा त्रिपाठी, ग्राम प्रधान विजय लक्ष्मी पांडेय समेत भाजपा नेता कौशलेन्द्र त्रिपाठी, बलभद्र नाथ शुक्ला, राम निवास यादव, रामानंद वर्मा, राजकुमारी पांडेय, राजेन्द्र पांडेय, महेश पांडेय, रिंकू पाल, मनोज चौबे आदि की सहभागिता रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें