फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय बौद्ध अध्ययन केंद्र के लिए भेजा प्रस्ताव

Mon, 28 May 2018 11:33 PM IST
siddharthnagar
विज्ञापन
budha - फोटो : budha
विज्ञापन
बर्डपुर। सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु में नए शैक्षणिक सत्र से एमकॉम के साथ एमए हिंदी व अर्थशास्त्र के पाठ्यक्रम शुरू कराने का निर्णय विद्या परिषद ने लिया है। इसके अलावा प्रदेश सरकार से अनुमति लेकर सत्र 2019-20 से विश्वविद्यालय में एमबीए व एमबीए पर्यटन विषय की पढ़ाई भी शुरू की जाएगी। इसके लिए जरूरी औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं। साथ ही, अंतरराष्ट्रीय बौद्ध अध्ययन केंद्र खोलने की पहल भी की जा रही है।
विज्ञापन


यह जानकारी कुलपति प्रो. सुरेंद्र दुबे ने दी है। सोमवार को विद्या परिषद की बैठक के बाद उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय को अंतरराष्ट्रीय स्तर की जरूरतों के मुताबिक तैयार करने का भी निर्णय लिया गया है। इसके लिए शासन को प्रस्ताव भेजा जाएगा। जल्द ही यहां अंतरराष्ट्रीय बौद्ध अध्ययन केंद्र शुरू किया जाएगा। इस सत्र से एमकॉम व एमए हिंदी और अर्थशास्त्र की कक्षाएं चलाई जाएंगी। बीकॉम व एमकॉम के पाठ्यक्रम में जीएसटी को भी विषय के रूप में शामिल करने का निर्णय लिया गया है।

बता दें कि ‘अमर उजाला’ ने इसी मुद्दे पर 24 फरवरी, 2018 के संस्करण में ‘एमकॉम की पढ़ाई शुरू न होने से छात्राएं चिंतित’ शीर्षक खबर प्रमुखता से प्रकाशित की थी। विश्वविद्यालय के नवागत कुलपति प्रो. सुरेंद्र दुबे ने सोमवार को विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन में हुई बैठक में कैंपस में एमकॉम का कोर्स संचालित करने का निर्णय लिया। इससे छात्र-छात्राओं को काफी सहूलियत होगी। विवि परिसर में बीकॉम तृतीय वर्ष में लगभग 64 छात्र-छात्राएं अध्ययनरत थे। इनमें से 55 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा उत्तीर्ण की। एमकॉम में अब ये छात्र विवि में ही दाखिला ले सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें