सिद्धार्थनगर। लोकसभा उपचुनाव में गोरखपुर और फूलपुर सीट जीतने के बाद सपा कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की बधाई दी। कहा कि आने वाले लोक सभा के चुनाव में भी पार्टी इसी तरह प्रदर्शन करेगी।
उपचुनाव का परिणाम आने के बाद जिला मुख्यालय के सिद्धार्थ तिराहे पर सपाइयों ने इकट्ठा होकर खुशी का इजहार किया। मिठाई बांटने के साथ अखिलेश जिंदाबाद के नारे लगाए। इस दौरान नपा के पूर्व प्रत्याशी संजय कसौधन, शिवकुमार, इंद्रेश, बृजेश, अब्दुल मोबीन, रमजान, राजिंदर, हाफिज जी, कलाम, चंद्रजीत, फिरोज आलम, रमजान, बलई जायसवाल आदि मौजूद रहे।बांसी में चेयरमैन मो.इदरीश पटवारी ने कहा कि आगामी चुनाव में सपा उत्तर प्रदेश से भाजपा का पूरी तरह सफाया कर देगी। पूर्व उपाध्यक्ष चमन आरा राईनी, पूर्व विधायक लालजी यादव, सभासद बरकत अली राईनी, अरुण गुप्ता, इजहार खान, मुस्तफा खान, विनय रावत, प्रमोद अग्रहरि, परवेज अहमद, मो. हनीफ आदि ने खुशी का इजहार करते हुए मिठाई बांटी।
वहीं, डुमरियागंज में भी युवा सपा नेता फरहान ने इस जीत को बड़ी जीत बताया। इस दौरान फरहान अहमद, उस्मान फारूकी, बब्लू मलिक, शिवम जायसवाल, मौलाना अफजानुल्लाह आदि मौजूद रहे। इसी तरह शोहरतगढ़, इटवा में जीत पर जश्न मनाया गया। जिला उपाध्यक्ष वीरेंद्र तिवारी के साथ पार्टी कार्यकर्ताओं ने खुशी का इजहार किया। शोहरतगढ़ में विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष हरिनरायन यादव, रामू यादव, सई मोहम्मद, अली अहमद, मनिराम यादव, टेकई, जैनुल्लाह, रामसजीवन पांडेय, शिवनरायन दुबे, उमाशंकर और इटवा में लोहिया वाहिनी अध्यक्ष बबलू खान, जिला सचिव युवजनसभा अमित दुबे, वीरेंद्र सिंह, अब्दुल लतीफ, सुशील तिवारी, राजीव श्रीवास्तव, अंश, राकेश पांडेय, जाकिर हुसैन, गणेश दुबे, जुम्मन चौधरी, अजमल खान आदि मौजूद रहे।
भाजपा की हार बदलाव का संकेत
सिद्धार्थनगर। लोकसभा के उपचुनाव में भाजपा की हार पर कांग्रेस मानवाधिकार विभाग के प्रदेश महासचिव हरिप्रसाद ने बदलाव का संकेत करार दिया है। कहा कि यूपी-बिहार की जनता ने फिरकापरस्ती की राजनीति को करारी शिकस्त दी है। यह जीत जनता की एकजुटता व पिछड़े-दलितों को उपेक्षित करने वालों को करारा तमाचा है। उनकी कथनी-करनी का अंतर जनता जान चुकी है।