सिद्धार्थनगर। आदर्श समायोजित शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन जिला इकाई ने बुधवार को बीएसए कार्यालय पर प्रदर्शन किया। शासन के दस हजार रुपये देने के प्रस्ताव को सिरे से खारिज किया और सरकार पर वादा खिलाफी का आरोप लगाया।
जिलाध्यक्ष हेमंत कुमार शुक्ला ने कहा कि सीएम व संगठन के शीर्ष नेतृत्व के मध्य हुई वार्ता के क्रम में मांग पत्र पर निर्णय लेने का आश्वासन दिया गया था। पांच सदस्यीय कमेटी भी गठित की गई। इसी आश्वासन पर लखनऊ में चल रहे धरने को स्थगित किया गया, लेकिन सरकार ने वादा खिलाफी करते हुए दस हजार रुपये मानदेय का प्रस्ताव पास कराके शिक्षा मित्रों के साथ छल किया है। प्रदेश संगठन आगे की रणनीति बनाने में जुटी है। अब रोड जाम, जेल भरो आंदोलन के रूप में विरोध प्रदर्शित किया जाएगा। शीर्ष नेतृत्व के दिशा निर्देश पर मुख्यालय पर धरना जारी रहेगा। इस दौरान जिला संरक्षक कृपाशंकर राय, महामंत्री श्याम बिहारी चौधरी आदि ने भी संबोधित किया। प्रदर्शन के दौरान रमेशचंद्र लोधी, विजय गुप्ता, केशरीनंदन, अरुण कुमार चतुर्वेदी, अतुल श्रीवास्तव, दीपनारायण, पंकज, अजीमुद्दीन, पृथ्वीपाल, जयप्रकाश त्रिपाठी, रोहित यादव, श्याम बहादुर प्रसाद, रामविलास, अनुराग सिंह, देवेंद्र मिश्रा, अकरम, अशोक श्रीवास्तव, रामवचन, राघवेंद्र पांडेय, नफीस, हरीश आर्य, विमला देवी, पूनम श्रीवास्तव, वंदना मिश्रा, शालिनी पांडेय, सरोज, बीना पांडेय, चेतना श्रीवास्तव, रीनू गौतम, राजमति, पुनीता श्रीवास्तव, सरोज पांडेय और पूनम आदि मौजूद थे।