फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंसेफ्लाइटिस से छह वर्षीय बच्चे ने तोड़ा दम

विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। इंसेफेलाइटिस ने एक और बच्चे की जान ले ली है। बर्डपुर नंबर नौ के गोसाइगंज टोला निवासी छह वर्षीय अमन का दो दिनों से जिला अस्पताल में इलाज चल रहा था। बता दें कि इससे पहले जिला अस्पताल में कैंपियरगंज के एक बच्चे की मौत भी पांच दिन पूर्व हुई थी। वहीं, बांसी के एक और डुमरियागंज के दो बच्चों की मौत इंसेफेलाइटिस से मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान हो गई है।
विज्ञापन

सदर थाना क्षेत्र के बर्डपुर नंबर नौ के गोसाइगंज गांव निवासी अजीत शर्मा के छह वर्षीय पुत्र अमन को तीन दिन पूर्व तेज बुखार हुआ था। परिजनों ने उसे जिला अस्पताल के आईसीयू वार्ड में भर्ती कराया था। जांच में इंसेफेलाइटिस की पुष्टि हुई थी। शुक्रवार की सुबह उसकी हालत बिगड़ने लगी और दो घंटे बाद मौत हो गई। पांच दिन पूर्व इंसेफेलाइटिस से पीड़ित महराजगंज जिले के कैंपियरगंज के एक बच्चे की उपचार के दौरान मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें