फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्लास्टर सुखाने के लिए बुजुर्ग को धूप में छोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। जिला अस्पताल कर्मचारियों की एक बड़ी लापरवाही शुक्रवार को देखने को मिली। इलाज के आए घायल बुजुर्ग को स्ट्रेचर पर लिटाकर धूप में यह कहकर छोड़ दिया गया कि प्लास्टर सुखने के लिए धूप की जरूरत है। बुजुर्ग तेज दर्द से कराह रहा था और गर्मी की वजह से पसीना से भीग गया था। बावजूद इसके उसकी कोई सुध लेने वाला नहीं था। यह संवेदनहीनता जिला अस्पताल के जिम्मेदारों की है, जो प्लास्टर करने के बाद बुजुर्ग को इस हालत में बाहर छोड़ दिए।
विज्ञापन

चिल्हिया थाना क्षेत्र के संतोरा गांव निवासी श्रीराम (80) हैंडपंप पर पानी लेने जा रहे थे, तभी पैर फिसलने से गिर गए। इससे उनके कमर व पैर की हड्डी फ्रैक्चर हो गई। पहले डॉक्टरों ने ऑपरेशन करने की बात कही। परिजनों के मुताबिक जब ऑपरेशन के लिए गए तो ब्लड प्रेशर बढ़ने से ऑपरेशन नहीं हो पाया। इसके बाद उसके कमर सहित एक पैर में प्लास्टर लगा दिया गया। दर्द से बुजुर्ग कराह रहा था। बावजूद इसके प्लास्टर सुखाने के लिए उसे अस्पताल के आंगन में खुले आसमान में तेज धूप में स्ट्रेचर पर लिटा कर छोड़ दिया गया। तेज दर्द से कराह रहा बुजुर्ग तेज धूप में पसीने से भीगा था। परिवार का एक विकलांग सदस्य छतरी लगाए खड़ा था। जिम्मेदार चक्कर लगा रहे थे, लेकिन किसी की नजर उस तक नहीं पहुंच रही थी। इस संबंध में सीएमएस डॉ. रोचस्मति पांडेय ने बताया कि मामले की जानकारी नहीं है। अगर ऐसा हुआ तो गलत है। जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें