फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिसकर्मी समेत 18 कोरोना संक्रमित मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिसकर्मी समेत 18 कोरोना संक्रमित मिले
विज्ञापन

लखनऊ मेडिकल कॉलेज से आई रिपोर्ट में हुई कोरोना संक्रमण की पुष्टि
महिला अस्पताल स्थित आइसोलेशन वार्ड में कराया भर्ती
जिले में अब तक पाए जा चुके हैं 3032 संक्रमित
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। पुलिसकर्मी समेत जिले में 18 कोरोना संक्रमित मिले। शनिवार को लखनऊ मेडिकल कॉलेज से आई रिपोर्ट में संक्रमण की पुष्टि हुई। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सभी को महिला अस्पताल स्थित आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करा दिया। जिले में अब तक 3032 संक्रमित पाए जा चुके हैं। इनमें 2666 लोग स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं। 335 का इलाज चल रहा है और अब तक संक्रमण से जिले में 31 लोगों की मौत हुई है।
विज्ञापन

जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक सर्वाधिक छह संक्रमित नौगढ़ ब्लॉक क्षेत्र में पाए गए। इनमें कलेक्ट्रेट, सिद्धार्थनगर, भीमापार, परसा, कपिया ग्रांट, जिला अस्पताल में एक-एक संक्रमित पाए गए। डुमरियागंज के स्थानीय कस्बा में दो, डुमरियागंज थाना और पेंडा गांव में एक-एक संक्रमित पाए गए। बांसी के शास्त्रीनगर और उपरैता गांव में एक-एक संक्रमित मिले। मिठवल के देवरिया और चरथरी गांव में एक-एक संक्रमित मिले। भनवापुर के डालीगंज, जोगिया के मझवा, खेसरहा के पिपरा झराओ गांव में एक-एक संक्रमित मिले। इसके अलावा एक अन्य संक्रमित मिला। सीएमओ डॉ. इंद्रविजय विश्वकर्मा ने बताया कि 18 संक्रमित मिले थे, उन्हें आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें