फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर में पुलिसकर्मी समेत 18 नए मिले कोरोना पॉजिटव, 335 हुई एक्टिव मरीजों की संख्या

Sat, 26 Sep 2020 05:05 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, सिद्धार्थनगर।
विज्ञापन
Corona testing - फोटो : PTI
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर में पुलिसकर्मी समेत जिले में 18 कोरोना संक्रमित मिले। शनिवार को लखनऊ मेडिकल कॉलेज से आई रिपोर्ट में संक्रमण की पुष्टि हुई। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सभी को महिला अस्पताल स्थित आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करा दिया।

विज्ञापन


जिले में अब तक 3032 संक्रमित पाए जा चुके हैं। इनमें 2666 लोग स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं। 335 का इलाज चल रहा और अब तक संक्रमण से जिले में 31 लोगों की मौत हुई है।

जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी किए गए आकड़ों के मुताबिक सर्वाधिक छह संक्रमित नौगढ़ ब्लॉक क्षेत्र में पाए गए। इनमें कलेक्ट्रेट, सिद्धार्थनगर, भीमापार, परसा, कपिया ग्रांट, जिला अस्पताल में एक-एक संक्रमित पाए गए।
विज्ञापन




डुमरियागंज के स्थानीय कस्बा में दो, डुमरियागंज थाना और पेंडा गांव में एक-एक संक्रमित पाए गए। बांसी के शास्त्रीनगर और उपरैता गांव में एक-एक संक्रमित मिले। मिठवल के देवरिया और चरथरी गांव में एक-एक संक्रमित मिले।

भनवापुर के डालीगंज, जोगिया के मझवा, खेसरहा के पिपरा झराओ गांव में एक-एक संक्रमित मिले। इसके अलावा एक अन्य संक्रमित मिला। सीएमओ डॉ. इंद्रविजय विश्वकर्मा ने बताया कि 18 संक्रमित मिले थे, उन्हें आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करा दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें