जिले में 18 कोरोना संक्रमित मिले, 83 हुए स्वस्थ
सिद्धार्थनगर। जिले में बृहस्पतिवार को 18 लोग कोरोना संक्रमित मिले। संक्रमण की पुष्टि के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सभी को होम आइसोलेट करा दिया। साथ ही उनके संपर्क में आने वाले अन्य लोगों के सैंपल जांच के लिए भेज दिए।
वहीं, पहले से संक्रमित 83 लोग कोरोना को मात देते हुए स्वस्थ हो गए। जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों के मिलने का सिलसिला जारी है। प्रतिदिन संक्रमित मरीज मिल रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, डुमरियागंज ब्लॉक क्षेत्र में पांच कोरोना संक्रमित मिले। जोगिया क्षेत्र में पांच कोरोना संक्रमित मिले। उसका क्षेत्र में तीन संक्रमित पाए गए।
भनवापुर ब्लॉक क्षेत्र में दो संक्रमित मिले। नौगढ़ क्षेत्र में दो संक्रमित पाए गए। इसके अलावा, बर्डपुर क्षेत्र में एक संक्रमित मिला। संक्रमण की पुष्टि के बाद सभी को होम आइसोलेट कर दिया गया। डिप्टी सीएमओ डॉ. सौरभ चतुर्वेदी ने बताया कि 18 संक्रमित मिले हैं। संक्रमण की पुष्टि के बाद होम आइसोलेट कर दिए गए। साथ ही उनके संपर्क में आने वाले लोगों का सैंपल जांच के लिए भेज दिया गया।