फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड: परीक्षा की कॉपियों का होगा बार कोडिंग

विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। शासन ने यूपी बोर्ड परीक्षा में नकल रोकने के लिए कारगार रणनीति तैयार की है। आगामी परीक्षा में परीक्षार्थियों को बार कोडिंग वाली कापियां मिलेंगी। इससे परीक्षा में कॉपी बदलने की आशंका भी खत्म होगी। इससे पूर्व प्रदेश में नकल रोकने के लिए सभी केंद्रों पर सीसीटीवी की व्यवस्था की ही गई है। साथ ही इस बार वायस रिकॉर्डिंग की सुविधा शुरू की गई है। नकल रोकने के लिए शासन ने यह कारगर कदम उठाया है।
प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार बनने के बाद शिक्षा के स्तर को मजबूत करने के लिए नकल रोकने की रणनीति बनाई गई है। इसके तहत सरकार ने पिछले साल की परीक्षा में हर केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरा लगवाया, जिससे की नकल पर अंकुश लगाया जा सके। फौरी तौर पर कुछ हद तक इस पर विराम भी लगा। लेकिन इस बार व्यवस्था को और भी पारदर्शी करने के लिए शासन ने परीक्षा की कापियों का बार कोडिंग कराने का निर्णय लिया है। सरकार का उद्देश्य है कि इससे कापी बदलने वाला फर्जीवाड़ा समाप्त तो होगा ही साथ ही नकल पर भी विराम लगेगा। इसके अलावा बिना कापियों की कोडिंग को भी जांच में शामिल नहीं किया जाएगा। इतना ही नहीं इस बार बोर्ड ऑनलाइन व्यवस्था के तहत बच्चों के बैठाने का निर्धारण भी खुद ही करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीआईओएस राज बहादुर मौर्या ने बताया कि बोर्ड परीक्षा की कापियों पर बार कोडिंग रहेगा। इससे कॉपियों के बदलने की आशंका खत्म हो जाएगी।
नवंबर में जारी होगी परीक्षा केंद्रों की सूची
यूपी बोर्ड के सभी परीक्षा केंद्रों का निर्धारण इस बार ऑनलाइन होगा। इससे संबंधित जानकारी भी सभी स्कूलों के पोर्टल पर अपलोड की जाएगी। विभाग की माने तो नवंबर में बोर्ड परीक्षा के केंद्रों का निर्धारण किया जाएगा। इसके बाद प्रत्येक परीक्षा केंद्रों का सत्यापन कर निरीक्षण किया जाएगा। इस बीच अगर केंद्रों पर जो भी कमी होगी, उसे बेहतर किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें