फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौगढ़ के बालक बालगृह का औचक निरीक्षण

Mon, 06 Aug 2018 11:30 PM IST
siddharthnagar
विज्ञापन
शासन के निर्देश पर डीएम व एसपी ने की जांच - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। देवरिया कांड के बाद जिले में प्रशासन सतर्क हो गया है। सोमवार को डीएम व एसपी ने पुरानी नौगढ़ में संचालित बालक बालगृह का औचक निरीक्षण किया। यहां बच्चों के बिस्तर गंदे मिले। कमरों की खिड़कियां भी टूटी हुई मिलीं। अधिकारियों ने खामियों पर नाराजगी जताते हुए व्यवस्था में सुधार लाने का निर्देश दिया है। इसके बाद उन्होंने जगमोहनी स्थित अनाथ आश्रम का निरीक्षण किया। यहां व्यवस्था ठीक-ठाक मिली।
विज्ञापन


डीएम कुणाल सिल्कू व एसपी डॉॅ. धर्मबीर सिंह टीम के साथ दोपहर 12 बजे पुरानी नौगढ़ में संचालित बालक बालगृह पहुंचे। सबसे पहले रजिस्टर देखकर बच्चों की उपस्थिति जानी। इसके बाद बच्चों से खाना आदि के बारे में जानकारी ली। इसके बाद उनके कमरों में गए, जहां गंदे बिस्तर मिलने पर संचालक को फटकार लगाई। बालगृह मेें रह रहे 19 बच्चों में से आठ का दाखिला विद्यालय में नहीं हुआ है। इस पर डीएम ने जल्द से जल्द दाखिला कराने का निर्देश दिया। अधिकारियों ने प्रबंधक से बच्चों को समय-समय पर नश्ता व भोजन देने के लिए कहा। डीएम ने संचालक महेश पासवान को व्यवस्था में सुधार करने की हिदायत दी। उन्होंने कहा कि गड़बड़ी मिलने पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें