फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कड़ी सुरक्षा के बीच प्रदर्शित हुई ‘पद्मावत’

Fri, 09 Feb 2018 11:40 PM IST
siddharthnagar
विज्ञापन
फिल्म के प्रदर्शन के दौरान सिनेमा हॉल के बाहर पुलिसकर्मी तैनात रहे। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर।लंबे इंतजार के बाद फिल्म ‘पद्मावत’ शुक्रवार को जिले के सिनेमाघर में भी प्रदर्शित हो गई। बांसी स्टैंड स्थित सिनेमाघर में फिल्म के पहले शो में महज 40 दर्शक ही पहुंचे। ऐहतियात के तौर पर यहां भारी पुलिस-फोर्स की तैनाती की गई है।
विज्ञापन


25 जनवरी को फिल्म ‘पद्मावत’ भारी विरोध के बीच रिलीज हुई थी। चौतरफा विरोध के चलते चुनिंदा सिनेमाघरों में ही इसका प्रसारण हो सका था। विरोध थमने के बाद अब छोटे शहरों में इसे प्रदर्शित किया जा रहा है। पुलिस-प्रशासन भी सुरक्षा के लिहाज से सतर्क है। शुक्रवार को सिनेमाघर के मुख्य प्रवेश द्वार पर सदर थाने के प्रभारी एसओ अनिल प्रकाश पांडेय के नेतृत्व में जवान मुस्तैद रहे। हालांकि सब कुछ सामान्य रहा। पहले शो में गिने-चुने दर्शक ही पहुंचे।

इसके बाद के शो में दर्शकों की संख्या में इजाफा हुआ। सुरक्षा के मद्देनजर महिला थानाध्यक्ष संध्या रानी, सदर थाने के एसआई जुबेर अली, चंद्रकात तिवारी, क्यूआरटी, फायर ब्रिगेड की टीम के करीब 30 कर्मी तैनात रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें