फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

500 शीशी नेपाली शराब के साथ एक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। आबकारी विभाग व एसएसबी की संयुक्त टीम ने शनिवार को ढेबरुआ थाना क्षेत्र के बढनी कस्बे में छापेमारी की। मौके से एक व्यक्ति के पास से झोले में भरा 500 शीशी नेपाली शराब बरामद किया। आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट में मुकदमा दर्ज किया।
विज्ञापन

आबकारी निरीक्षक राकेश कुमार त्रिपाठी व एसएसबी बढनी की संयुक्त टीम ने ढ़ेबरुआ थाना क्षेत्र के बढनी कस्बे में एक घर में छापेमारी की। मौके से टीम ने झोला व बैग में भरा 500 शीशी नेपाली शराब बरामद किया और मौके से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। पकड़े गए व्यक्ति की पहचान बढनी निवासी ओमप्रकाश के रूप में की गई। अवैध शराब का कारोबार करने के आरोप में आबकारी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। टीम में आबकारी निरीक्षक डुमरियागंज गौरवचंद के अलावा एसएसबी के जवान शामिल रहे।

105 शीशी नेपाली शराब के साथ एक गिरफ्तार
शोहतरगढ़। विशेष व शोहरतगढ़ पुलिस ने शनिवार को क्षेत्र के गनेशपुर व मोहनकोला गांव में छापेमारी की। मौके से 105 शीशी नेपाली शराब बरामद किया। एक व्यक्ति को गिरफ्तार भी किया गया। विशेष टीम प्रभारी रमाकांत यादव के नेतृत्व में टीम ने क्षेत्र के गनेशपुर व मोहनकोला गांव में छापेमारी कर गांव निवासी धनेश्वर यादव के पास से 105 शीशी नेपाली शराब के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी को शोहतरगढ़ पुलिस को सुपुर्द कर दिया। टीम में एसआई हरेंद्र पाठक, जुबेर अली आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें