फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कड़ी सुरक्षा में पड़े 47 फीसदी वोट

विज्ञापन
विज्ञापन
शोहरतगढ़ (सिद्धार्थनगर)। जिला पंचायत के वार्ड नंबर 4 से सदस्य पद के लिए शनिवार को हुए उपचुनाव में मतदाताओं में कोई खास उत्साह नहीं रहा। शाम 5 बजे तक हुए मतदान में कुल 47 फीसदी वोटरों ने हिस्सा लिया। सदस्य पद के लिए छह उम्मीदवारों की किस्मत मतपेटिकाओं में बंद हो गई है। तीन जुलाई को ब्लॉक परिसर में मतगणना के दौरान उम्मीदवारों की किस्मत का ताला खुलेगा।
विज्ञापन

सुबह सात बजे से सभी 42 बूथों पर मतदान आरंभ हुआ। आठ बजे तक बूथों पर मतदाताओं की कतार लगी रही। नौ बजे से मतदान केंद्रों पर सन्नाटा छा गया। इक्का-दुक्का मतदाताओं के अलग-अलग पहुंचने से मतदान की गति सुस्त रही। उपचुनाव को शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए प्रशासनिक अमला बूथों पर व सेक्टर मजिस्ट्रेट बूथों की पल-पल की स्थिति का जायजा लेते रहे। बूथों का जायजा लेने के लिए एसडीएम सत्यप्रकाश सिंह ने मतदान केंद्र पल्टा देवी, रमवापुर, मदरहना दत्तपुर, नियांव समेत अन्य बूथों का निरीक्षण किया। पीठासीन अधिकारियों से मतदान की स्थिति के बारे में जानकारी ली। शांतिपूर्ण ढंग से मतदान शाम पांच बजे तक समाप्त होने के बाद मतदान कर्मी मतपेटिकाओं को सुरक्षित रुप से ब्लाक मुख्यालय पर जमा करने के लिए पुलिस की कड़ी सुरक्षा के बीच मतगणना स्थल से रवाना हुए। एसडीएम सत्यप्रकाश सिंह ने बताया कि जिला पंचायत सदस्य के वार्ड नंबर चार के 42 बूथों पर शाम पांच बजे तक कुल 47 प्रतिशत मतदान हुआ।

मतदान केंद्रों पर अव्यवस्था से जूझते रहे कर्मचारी
मतदान कराने शुक्रवार को बूथों पर पहुंचे कर्मचारियों को केंद्रों पर उचित व्यवस्था न होने से दुश्वारियां झेलनी पड़ी। नियांव नानकार में भी शौचालय खराब होने से कर्मचारी खुले में जाने को विवश रहे। प्राथमिक विद्यालय मदरहना दत्तपुर बूथ पर रात में सांप निकलने से कर्मचारी सहमे रहे। सुरक्षा व्यवस्था में तैनात पुलिस के जवानों ने सांप को मारा। कर्मियों ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि प्रशासन ने मतदान कराने के लिए हम लोगों को डयूटी पर तो भेज दिया, लेकिन मतदान स्थल पर समुचित प्रबंध नहीं कराया गया।
विज्ञापन



शनिचरा में प्रधान पद पर खूब पड़े वोट
इटवा। विकासखंड खुनियांव अंतर्गत ग्राम पंचायत शनिचरा में प्रधान के रिक्त पद के लिए शनिवार को मतदान हुआ। दो बूथों पर कुल 843 मतदाताओं को वोट देना था। बूथ संख्या 92 पर 591 व 93 पर 252 मतदाता रहे। इसमें बूथ संख्या 92 में 446 व बूथ संख्या 93 पर 193 मतदाताओं ने वोट दिया। इसी गांव के निवासी व विधानसभा क्षेत्र इटवा के भाजपा विधायक सतीश चंद्र द्विवेदी व उनकी पत्नी डॉ. कल्याणी द्विवेदी ने सबसे पहले प्राथमिक विद्यालय शनिचरा में वोट डाला। ग्राम प्रधान रामराज दुबे की आकस्मिक मृत्यु के कारण हो रहे इस चुनाव में उनकी पत्नी सावित्री देवी व गांव के राजइनल चौधरी मैदान में हैं। विकास खंड इटवा के पिपरा पठान में बीडीसी के हुए चुनाव में मुबारक अली व मो. उस्मान दो प्रत्याशी हैं। यहां कुल 1379 मतदाताओं में से 644 ने वोट दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें