फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेसबुक पर पोस्ट की सीएम की आपतिजनक तस्वीर

विज्ञापन
विज्ञापन
बांसी (सिद्धार्थनगर)। फेसबुक पर मुख्यमंत्री आदित्यनाथ की आपत्तिजनक तस्वीर पोस्ट करने पर पुलिस ने कस्बे के दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। इसमें एक युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। दूसरे की तलाश जारी है। तीन दिनों के भीतर मुख्यमंत्री पर आपत्तिजनक पोस्ट का यह दूसरा मामला है। इससे पहले भवानीगंज थाने में एक ग्राम प्रधान प्रतिनिधि के खिलाफ केस दर्ज हुआ था।
विज्ञापन

नगर के पंतनगर वार्ड निवासी राहुल पांडेय ने कोतवाली में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि नगर के शंकर नगर वार्ड निवासी जुरेज अहमद पुत्र मुन्ना व आदिल अली पुत्र हामिद मेकरानी ने फेसबुक पर मुख्यमंत्री की फोटो को एडिट कर आपत्तिजनक तस्वीर पोस्ट की है। तस्वीर में सीएम के चेहरे को महिला की शक्ल में दिखाया गया है। पोस्ट पर कई विवादित कमेंट भी किए गए हैं। तहरीर के आधार पर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी युवक जुरेज अहमद को गिरफ्तार कर लिया है। इस संबंध में कोतवाल बांसी अनिल कुमार सिंह ने बताया कि आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। दूसरे की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें