फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: बीएड की परीक्षा के लिए 17 महाविद्यालय बने केंद्र

Fri, 24 May 2024 01:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

सिद्धार्थ विश्वविद्यालय : सात जून से बीएड प्रथम और द्वितीय वर्ष की होगी परीक्षा
विश्वविद्यालय से संबंध छह जिलों के 88 महाविद्यालयों में होती है बीएड की पढ़ाई
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु से संबंध छह जिले के महाविद्यालय में सात जून से बीएड प्रथम व द्वितीय वर्ष की परीक्षा प्रारंभ होगी। इसके लिए विश्वविद्यालय ने छह जिले में 17 महाविद्यालय को परीक्षा केंद्र बनाया है।
विश्वविद्यालय से संबंध छह जिले के 88 महाविद्यालय में बीएड की पढ़ाई होती है। सभी महाविद्यालयों में पढ़ाई कर रहे छात्र-छात्राओं के लिए 17 महाविद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। इस क्रम में बस्ती में स्थित 23 बीएड कॉलेज के लिए चार परीक्षा केंद्र बनाए गए है। महराजगंज में स्थित 16 बीएड कॉलेजों के लिए तीन परीक्षा केंद्र बनाए गए है। संतकबीरनगर में स्थित 33 बीएड कॉलेज के लिए छह परीक्षा केंद्र बनाए गए है। सिद्धार्थनगर में स्थित नौ बीएड कॉलेज के लिए तीन परीक्षा केंद्र बनाए गए है। जबकि बलरामपुर में स्थित सात बीएड कॉलेज के लिए एक परीक्षा केंद्र बनाया गया है। परीक्षा नियंत्रक डॉ. अमरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि बीएड परीक्षा करवाने के लिए परीक्षा केंद्र निर्धारित कर दिए गए है। परीक्षा को लेकर तैयारी चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
इन महाविद्यालयों को बनाया गया परीक्षा केंद्र
बस्ती में एपीएनपीजी कॉलेज बस्ती, महिला महाविद्यालय बस्ती, शिवहर्ष किसान पीजी कॉलेज बस्ती व करमा देवी स्मृति महाविद्यालय संसारपुर बस्ती को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। महराजगंज में जवाहर लाल नेहरू स्मारक पीजी कॉलेज महराजगंज, लाल बहादुर शास्त्री स्मारक पीजी कॉलेज आनंदनगर मथुरानगर, महराजगंज व डॉ भीमराव अंबेडकर राजकीय महाविद्यालय महराजगंज काे परीक्षा केंद्र बनाया गया है। संतकबीरनगर में हीरालाल रामनिवास पीजी कॉलेज खलीलाबाद, पं सूर्यनारायण चतुर्वेदी महाविद्यालय नाथनगर, प्रेमलता महाविद्यालय अछिया मेहदावल संतकबीरनगर, जीपीएस महाविद्यालय खलीलाबाद संतकबीरनगर, प्रभा देवी स्नाकोत्तर महाविद्यालय मुखलिसपुर रोड संतकबीरनगर व गंगा देवी कपिल देव तिवारी महाविद्यालय भुजौनी संतकबीरनगर को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। सिद्धार्थनगर में बुद्ध विद्या पीठ पीजी कॉलेज नौगढ़, शिवपति पीजी कॉलेज शोहरतगढ़ व रतनसेन डिग्री कॉलेज बांसी को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। जबकि श्रावस्ती व बलरामपुर जिले में स्थित बीएड के कॉलेज के लिए एमएलके पीजी कॉलेज बलरामपुर को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें