फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिछड़ेपन के कलंक मिटाने को आगे आएं जनपदवासी

विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर का विकास: चुनौतियां, संभावनाएं विषयक परिचर्चा में बोले सांसद
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सिद्धार्थनगर। जनपद के विकास में पिछड़ेपन के लिए जिम्मेदार पूर्ववर्ती सरकारें हैं। अफसरों के औसतन 6-6 माह में तबादले से ही विकास को गति नहीं मिल सकी है। सूबे में योगी सरकार बनने के बाद इस पर विराम लगा है। जिले से पिछड़ेपन के कलंक को मिटाने के लिए जनपदवासियों को सामूहिक प्रयास करने की आवश्यकता है। ये बातें सांसद जगदंबिका पाल ने शनिवार को कपिलवस्तु महोत्सव में सिद्धार्थनगर का विकास: चुनौतियां, संभावनाएं विषयक परिचर्चा में कहीं। सांसद ने कहा कि मोदी व योगी सरकार के बेहतर समन्वय से जिले के विकास को गति मिली है।
इटवा के विधायक डॉ. सतीश द्विवेदी ने कहा कि बदलते व बढ़ते हुए सिद्धार्थनगर के विकास में यह परिचर्चा मील का पत्थर साबित होगी। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सौम्या पांडेय ने कहा कि विकास को गति देने के लिए प्रशासनिक, राजनीतिज्ञों व जनपदवासियों को मिलकर विकास को नई दिशा देने के लिए प्रयास करने की जरूरत है। उपजिलाधिकारी इटवा त्रिभुवन ने कहा कि जनता व प्रशासन के बीच विश्वास का संकट है। लिहाजा जनप्रतिनिधियों के पास आता है। जनता के बीच विश्वास पैदा करने की आवश्यकता है। बुद्ध विद्यापीठ डिग्री कालेज के पूर्व प्रोफेसर सुरेन्द्र मिश्र ने उच्च शिक्षा के क्षेत्र में सिद्धार्थ विवि में शिक्षकों की तैनाती कराने नके साथ ही अन्य विषयों की पढ़ाई व्यवस्था पर जोर दिया। अंत में जिलाधिकारी कुणाल सिल्कू ने अब तक की उपलब्धियों की जानकारी दी। परिचर्चा में एमपी गोस्वामी, संतोष श्रीवास्तव, अरविंद झा ने भी विचार रखे। संचालन विजित सिंह ने किया। इस मौके पर आकांक्षा समिति की अध्यक्ष डॉ. अंकिता सहाय, डीसी मनरेगा उमेश चन्द्र तिवारी, प्रभारी जिला सूचना अधिकारी आशुतोष पांडेय, प्रधानाचार्य डॉ. जया मिश्रा, अधिवक्ता जय शंकर मिश्रा, प्रवक्ता सच्चिदानंद शुक्ल की भी उपस्थिति रही।
विज्ञापन
विज्ञापन



खो-खो प्रतियोगिता में विजेता रही केजीबीवी की टीम
फोटो-
सिद्धार्थनगर। महोत्सव में गेम एडवेंचर्स में आयोजित महिला वर्ग की खो-खो प्रतियोगिता में कड़े मुकाबले के बीच पूर्व माध्यमिक विद्यालय परसा खुर्द व कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय शोहरतगढ़ पहुंची। इसमें शोहरतगढ़ की टीम अव्वल रही। प्रतियोगिता के दौरान बेसिक शिक्षा अधिकारी राम सिंह, उप क्रीड़ा अधिकारी फरीदा सिद़्दीकी, सिद्धार्थ पब्ल्कि स्कूल की प्रबंधक डॉ. सुशीला सिंह, अधिशासी अभियंता ओपी सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें