फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राम चाहे लीला, लीला चाहे राम...

Sat, 08 Dec 2018 11:28 PM IST
siddharthnagar
विज्ञापन
डीआईडी की निहारिका ने महोत्सव की तीसरी रात अपने डांस से लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। महोत्सव की तीसरी रात आयोजित डांस नाइट में प्रिंस डांस ग्रुप भुवनेश्वर(उड़ीसा) की टीम ने अपनी शानदार प्रस्तुति से लोगों झूमने पर मजबूर कर दिया। डीआईडी(डांस इंडिया डांस) रामलीला फिल्म के मशहूर गाने राम चाहे लीला, लीला चाहे राम... पर शानदार प्रस्तुति से धूम मचा दी।
विज्ञापन


डांस नाइट की शुरूआत प्रिंस डांस ग्रुप ने संगीत की मधुर धुनों पर भगवान श्रीकृष्ण की विविध मुद्राओं की प्रस्तुति देकर लोगों का मन मोह लिया। इसके बाद शुरू भगवान विष्णु के दशम अवतारों का प्रस्तुतिकरण। इन प्रस्तुतियों ने पंडाल के माहौल को भक्तिमय बना दिया। इसके बाद बारी आई इंडिया गांट टैंलेट के विजेता रह चुके मोनू सिंह व गीतांजलि शर्मा के कार्यक्रम की। मोनू सिंह ने कान्हा कहा मिलेंगे... गीत पर शानदार एक्टिंग की बदौलत छाए रहे। वहीं गीतांजलि ने राजस्थान के पारंपरिक गीत कालबेलिया की प्रस्तुति की। डीआईडी की निहारिका ने तड़क-भड़क के साथ मेरे रश्के कमरे, तूने पहली नजर, नजर से मिलाई मजा आ गया... पर डांस के जरिए लोगों को नाचने पर मजबूर कर दिया। फिर क्या था एक और एक और की फरमाइश होने लगी। संचालन शिवा पांडेय ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें