फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौगढ़ ब्लॉक में भाकियू कार्यकर्ताओं ने दिया धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। बाढ़ से बर्बाद फसलों का मुआवजा देने से सहित अन्य मांगों को लेकर भाकियू कार्यकर्ताओं ने सोमवार को नौगढ़ ब्लॉक परिसर में धरना देकर मांग पत्र बीडीओ को सौंपकर समस्याओं के जल्द समाधान की मांग की।
विज्ञापन

ब्लॉक अध्यक्ष मो. इस्लाम ने कहा कि बाढ़ से फसल बर्बाद हुआ है उसका आकलन कर जल्द किसानों को मुआवजा दिया जाए। अभी अधिकांश बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री नहीं मिला है। पीड़ित को जल्द से जल्द राहत सामग्री वितरण किया जाए। कहा कि पात्रों को छोड़कर अपात्र व्यक्तियों का राशन कार्ड बना दिया गया है, जबकि पात्र व्यक्तियों का अभी तक कार्ड नहीं बनाया गया है। मामले की जांच कराते हुए पात्र व्यक्तियों को राशन कार्ड जारी किया जाए। कहा कि जिन परिवारों के पास अभी तक आवास नहीं है, उन्हें जल्द प्रधानमंत्री आवास दिया जाए। कहा कि अगर मांगें पूरी नहीं हुई तो आंदोलन को बाध्य होंगे। इस दौरान मुरलीधर, मोती लाल, तुलसीराम, बिन्दू देवी, चंपा देवी, रामरती, जसीरा देवी, निर्मला देवी और पथरा देवी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें