फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: 16 बोरी चाइनीज लहसुन बरामद, चार गिरफ्तार

Wed, 18 Sep 2024 12:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
नेपाल से तस्कर लेकर आ रहे थे चाइनीज लहसुन
विज्ञापन

एसएसबी 50वीं वाहिनी बढ़नी की टीम ने चेकिंग के दौरान पकड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी
ढेबरुआ। एसएसबी 50वीं वाहिनी सीमा चौकी बढ़नी के जवानों ने मंगलवार को सीमा पर स्थित पिलर संख्या 568 के पास भारतीय सीमा में चार तस्करों को पकड़ा। उनके कब्जे से चार साइकिल पर लदा 16 बोरी में 450 किलो लहसुन बरामद हुआ है। पूछताछ के बाद बढ़नी कस्टम को सुपुर्द कर दिया गया है। भारतीय बाजार में लहसुन के दाम में वृद्धि के बाद चाइनीज लहसुन की तस्करी बढ़ गई है।
विज्ञापन

एसएसबी सहायक कमांडेंट दिनेश कुमार ने बताया कि मंगलवार सुबह लगभग 9 बजे सूचना मिली कि नेपाल व भारत सीमा के बीच लगे पिलर संख्या 568 की ओर चार लोग साइकिल पर बोरे में कुछ लाद कर भारतीय सीमा प्रवेश कर रहे हैं। मौके पर जवान पहुंच गए। जवानों को देखकर चारों साइकिल व समान छोड़ भगाने लगे। उन लोगों को भागता देखकर जवानों ने घेराबंदी कर पकड़ लिया। तलाशी में उनके कब्जे से साइकिल पर लदे 16 बोरी लहसुन बरामद हुए, जो लगभग 450 किलोग्राम हैं। पूछताछ में इन तस्करों ने अपना गणेश राय ग्राम-गौसपुर जिला वैशाली बिहार, माता प्रसाद यादव ग्राम-लक्ष्मीनगर, कपिलवस्तु, नेपाल, विजय यादव ग्राम लक्ष्मीनगर, कपिलवस्तु, नेपाल और प्रदीप कुमार ग्राम लक्ष्मीनगर कपिलवस्तु नेपाल बताया है। जवानों ने नेपाली लहसुन साइकिल सहित चारों तस्करों को बढ़नी कस्टम को आगे की कार्रवाई के लिए सुपुर्द कर दिया। चाइनीज लहसुन तस्करी को लेकर अमर उजाला ने ''''सख्ती बढ़ी तो चाइनीज लहसुन की तस्करी में महिलाओं-बच्चों को लगाया'''' शीर्षक से खबर प्रकाशित किया था। गिरफ्तारी के दौरान एसएसबी के इंस्पेक्टर भूपेन्द्रराम, कमलेश कुमार, अजीत भगत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें