फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उसका के विकास पर खर्च होंगे 16 करोड़

Wed, 11 May 2016 10:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
उसका नगर पंचायत की बैठक में मौजूद लोग। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
नगर पंचायत बोर्ड की बैठक में बुधवार को वित्तीय सत्र 2016-17 के लिए विकास की रूपरेखा बनाई गई। बोर्ड ने विभिन्न स्रोतों से 10 करोड़ रुपये आय और विकास कार्यों पर 16 करोड़ रुपये व्यय का अनुमानित बजट पारित किया। बैठक में दो प्रतिशत स्टांप शुल्क (अवस्थापना) की भी मंजूरी दी गई। 
विज्ञापन

चेयरमैन हेमंत कुमार जायसवाल की अध्यक्षता में हुई बैठक में शिक्षक विधायक ध्रुव कुमार त्रिपाठी भी मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों को गुणवत्तापूर्ण विकास कार्य पर ध्यान देना चाहिए। नागरिकों की मूलभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करने पर जोर दें।
नए सत्र के बजट में इसे तरजीह देने का आह्वान किया। चेयरमैन हेमंत कुमार जायसवाल ने कहा कि नगर पंचायत लोगों को बेहतर सुविधाएं देने के लिए तत्पर है। नाली निर्माण, संपर्क मार्ग, पेयजल टंकी, विद्युतीकरण के क्षेत्र में कई कार्य हुए हैं।
विज्ञापन

यह आगे भी जारी रहेगा। कृष्णानगर वार्ड में 33/11 विद्युत उपकेंद्र का निर्माण पूरा हो चुका है।15 मई को इसका लोकार्पण कराया जाएगा। बैठक में सभासदों ने अपने वार्ड में नाली, संपर्क मार्ग, इंटरलॉकिंग सहित अन्य विकास कार्यों के प्रस्ताव दिए।
चर्चा के बाद इसे मंजूरी दी गई। नगर में निर्माणाधीन व्यावसायिक प्रतिष्ठान में दुकानों के आवंटन की रूपरेखा भी तैयार की गई। वार्ड अनुसार संपत्ति रजिस्टर बनाने का भी निर्णय लिया गया। बैठक में ईओ राजीव रंजन सिंह, सभासद आदर्श पांडेय, ओंकार नाथ पांडेय, मनोज जायसवाल, मो.शकील, रवींद्र गुप्ता, रामवृक्ष, रवि गुप्ता, कृष्णा, कन्हैया, गिरीश तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें