फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार कर दिया धरना

Wed, 11 May 2016 10:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
सीएमओ कार्यालय पर धरना देते कर्मचारी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
यूपी मेडिकल एंड पब्लिक हेल्थ मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर जिला इकाई ने बुधवार को सीएमओ कार्यालय परिसर में एकदिवसीय धरना प्रदर्शन किया। विशेष कार्याधिकारी को 11 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा गया। नई कार्यकारिणी का गठन भी किया गया।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष दीपेंद्र मणि त्रिपाठी ने कहा कि एसोसिएशन के शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर धरना प्रदर्शन का कार्यक्रम किया जा रहा है। संगठन के प्रमुख मांगों के संबंध में बताया कि लिपिकों का समायोजन प्राथमिकता के आधार पर किया जाए।
परिधिगत कार्यालयों के लिपिकों का नियुक्ति प्राधिकारी निदेशक प्रशासन के स्थान पर विभागीय निदेशक या अपर निदेशक परिधिगत को बनाया जाए। वर्ष 1994 के बाद कार्यालयों में सृजित 561 पदों को संवर्ग में सम्मिलित किया जाए।
विज्ञापन

लिपिक संवर्ग के खिलाफ जनप्रतिनिधि आधारहीन शिकायत करते है, इस पर बिना जांच के ही कार्रवाई भी कर दी जाती है। जो उचित नहीं है। जो कर्मचारियों का निलंबन के बाद जांच आख्या प्राप्त हो चुका है, तत्काल निर्णय लेते हुए निलंबन समाप्त किया जाए।
इस दौरान अनिल सिंह, रामकिशुन यादव, योगेंद्र यादव, अवधेश यादव, दुर्गेश उपाध्याय, केडीपी ओझा, राजेश श्रीवास्तव, अनवर खान, आनंद श्रीवास्तव, संजीव श्रीवास्तव, डीएन गुप्ता, शमशेर खान, कन्हैया लाल यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें