सिद्धार्थनगर। एसएसबी 43वीं वाहिनी सीमा चौकी लोहटी के जवानों ने सोमवार रात चेकिंग के दौरान 16 बोरी यूरिया के साथ एक नेपाली व्यक्ति को पकड़ा। पूछताछ करने के बाद सहित आरोपी को कस्टम को सुपुर्द कर दिया।
सीमा चौकी लोहटी के नाका दल द्वारा सीमा स्तंभ संख्या-563 के समीप से पांच मोटरसाइकिल पर लादे 16 बोरी यूरिया के साथ एक नेपाली तस्कर को पकड़ा है। सूचना मिली थी कि सीमा स्तंभ के समीप बनचौरा गांव से खाद की तस्करी होने वाली है। कार्रवाई को अंजाम देते हुए सीमा चौकी लोहटी से नाका दल चिह्नित स्थान पर पहुंच गए। देखा गया कि बनचौरा गांव के रास्ते से कुछ व्यक्ति मोटरसाइकिल पर बोरी लादे भारत से नेपाल की तरफ जा रहे हैं। नाका दल द्वारा उन लोगों को रुकने का इशारा किया गया, लेकिन वे लोग बाइक छोड़कर नेपाल के तरफ भागने लगे। नाका दल ने उनका पीछाकर एक व्यक्ति को पकड़ लिया।
तत्पश्चात, नाका दल द्वारा सभी बोरियों को इकट्ठा किया गया, जिसमें पांच मोटरसाइकिल सहित 16 बोरी यूरिया बरामद हुआ। पूछताछ के दौरान उस व्यक्ति ने अपना नाम सुरेश निवासी देवंगढ़ी, जिला कपिलवस्तु (नेपाल) बताया। बरामद खाद्य सहित आरोपी को कस्टम कार्यालय,बढ़नी को सुपुर्द कर दिया गया।