इटवा क्षेत्र के खखरा खखरी गांव में मृतक के घर पहुंचे तहसीलदार।
- फोटो : अमर उजाला
इटवा। गोल्हौरा क्षेत्र के खखरा खखरी गांव में सोमवार देर शाम एक युवक की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। सूचना पर मौके पर पहुंचे तहसीलदार ने घटना के बारे में जानकारी हासिल की और मदद दिलाने का भरोसा दिलाया।
खखरा खखरी गांव निवासी लालबहादुर चौधरी (45) सोमवार देर शाम घर में लगे मेन स्विच की लाइन ठीक कर रहे थे। इस दौरान स्विच ऑन करते समय वह करंट की चपेट में आ गए, जिससे उनकी मौत हो गई। मामले की जानकारी होने पर परिजनों के साथ आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। मृतक के परिवार में पत्नी के अलावा छोटे-छोटे चार बच्चे हैं, जिनका रो-रोकर बुरा हाल है। गांव वालों की सूचना पर मंगलवार सुबह हलका लेखपाल कौशलेंद्र के साथ तहसीलदार इटवा राजेश कुमार अग्रवाल गांव पहुंचे। दोनों अफसरों ने घटना की जानकारी हासिल की और मृतक के परिजनों को यथोचित आर्थिक सहायता दिलाने का आश्वासन दिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष गोल्हौरा महेंद्र चौहान का कहना है कि मामले की जानकारी है। परिजनों ने किसी के खिलाफ कोई शिकायत नहीं की है।