फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शार्ट-सर्किट से दुकान में लगी आग, लाखों का नुकसान

Sat, 22 Jun 2019 10:28 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
बांसी क्षेत्र के विशुनपुर मुस्तहकम में दुकान में आग लगने से जला सामान। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बांसी। कोतवाली क्षेत्र के विशुनपुर मुस्तकहम चौराहे पर एक किराने की दुकान में शुक्रवार देर रात शार्ट-सर्किट से आग लग गई। आग से दुकान में रखा तीन लाख रुपये से अधिक का सामान जलकर नष्ट हो गया। आसपास के लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

क्षेत्र के बिशुनपुर मुस्तहकम गांव निवासी मोहन कुमार गुप्ता गांव के ही चौराहे पर किराने की दुकान करते हैं। बताया जा रहा है कि रोज की तरह शुक्रवार शाम दुकान बंद करने के बाद बाहर सो गए थे। देर रात दुकान में शार्ट-सर्किट से आग लग गई। जब मोहन की आंख की खुली तो दुकान जल रहा था। दुकान को जलता देख उसने शोर करना शुरू कर दिया। देखते ही देखते आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई। इसके बाद लोगों ने कड़ी मशक्कत कर आग को बुझाया। मोहन कुमार ने बताया कि आग शार्ट-सर्किट से लगी है तथा दुकान में रखा तीन लाख रुपये का सामान व 40 हजार रुपये नगद था जो जल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें