फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

704 स्कूल होंगे मर्ज, वरिष्ठ प्रधानाध्यापक को कमान

विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। जिले के 2227 परिषदीय विद्यालयों में से 704 विद्यालय ऐसे मिले जो एक ही परिसर में संचालित हो रहे थे। पहली जुलाई से इन्हें मर्ज कर इनकी कमान वरिष्ठतम प्रधानाध्यापक को सौंपी जाएगी। वे ही दोनों विद्यालयों के शैक्षणिक व प्रशासनिक व्यवस्था को देखेंगे। बीएसए ने शिक्षा निदेशक बेसिक को सूची भेज दी है।
विज्ञापन


एक ही परिसर अथवा चंद कदम दूर अलग-अलग संचालित प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक विद्यालयों के संचालन की जिम्मेदारी एक प्रधानाध्यापक को सौंपने का शासन ने निर्णय लिया है। शिक्षा निदेशक बेसिक की ओर से सभी बेसिक शिक्षा अधिकारियों को पत्र भेजा गया। पत्र का अनुपालन करते हुए बीएसए ने खंड शिक्षा अधिकारियों से रिपोर्ट तलब किया। इस दौरान 352 स्थल ऐसे मिले, जहां प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक विद्यालयों का संचालन एक ही परिसर अथवा चंद कदम की दूरी पर चल रहा है। बीएसए ने 19 जून को शासन को सूची भेज दी है। पहली जुलाई से दोनों स्कूलों का संचालन एक प्रधानाध्यापक के भरोसे होगा। इसमें भी वरिष्ठ प्रधानाध्यापक को वरीयता मिलेगी। इसके लिए सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित कर दिया गया है।


ब्लॉकवार स्कूलों की संख्या
जोगिया 19
खुनियांव 28
खेसरहा 36
लोटन 24
मिठवल 25
नौगढ़ 25
शोहरतगढ़ 32
भनवापुर 30
बर्डपुर 21
इटवा 27
डुमरियागंज 18
बांसी 19
उसका बाजार 16
बढ़नी 32

प्रधानाध्यापक के 352 पद स्वत: समाप्त
एक ही परिसर में संचालित प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक विद्यालयों का संचालन एक ही प्रधानाध्यापक के हाथ में किए जाने के बाद 352 प्रधानाध्यापकों के पद खत्म हो जाएंगे। अब तक दोनों स्कूलों में अलग-अलग प्रधानाध्यापकों के हाथ में कमान थी। सरकार के इस निर्णय से इन स्कूूलों से जुड़े ऐसे शिक्षकों में हड़कंप है।
विज्ञापन


शासन के स्तर से लिए गए निर्णय के अनुसार जनपद में 704 प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक विद्यालय ऐसे पाए गए, जो एक ही परिसर में संचालित हो रहे थे। खंड शिक्षा अधिकारियों की रिपोर्ट के आधार पर सूची शिक्षा निदेशक को भेज दी गई है। पहली जुलाई से प्रभावी हो जाएगा।
विज्ञापन

-राम सिंह, बेसिक शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें