फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकानों पर मिला पॉलिथीन, 24500 जुर्माना लगाया

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो- 62
विज्ञापन


दुकानों पर मिली पॉलिथीन, साढ़े 24 हजार जुर्माना

एसडीएम बांसी के नेतृत्व में टीम ने चलाया अभियान
अमर उजाला ब्यूरो
बांसी। क्षेत्र में नासूर बन चुके अतिक्रमण को लेकर एसडीएम प्रबुद्ध सिंह ने रविवार को अभियान के प्रथम चरण में बांसी के मंगल बाजार क्षेत्र और लोहामंडी में सड़क की पटरियों पर किए गए अतिक्रमण को हटवाया। वहीं, पॉलिथीन क ो लेकर छापा मारकर कार्रवाई की गई। इस दौरान 24 हजार पांच सौ रुपये वसूला गया।
एसडीएम प्रबुद्ध सिंह अपने साथ नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी अरविंद कुमार, कोतवाली पुलिस व नगर पालिका की टीम को लेकर रविवार सुबह लगभग 11 बजे मंगल बाजार में पहुंचे। एसडीएम की टीम के पहुंचते ही मंगल बाजार क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल व्याप्त हो गया। सड़क की पटरियों पर लगाए गए दुकानदारों में हड़कंप मच गया। एसडीएम बांसी ने मौजूद कर्मचारियों को निर्देश देते हुए कहा कि सड़क के दायरे में जो भी सामान पाए जाएं उन्हें गाड़ी पर लादकर नगर पालिका ऑफिस पहुंचाया जाए। जैसे ही कर्मचारियों ने सामान उठाना शुरू किया दुकानदारों ने अनुनय- विनय करना शुरू कर दिया। जिस पर एसडीएम ने निर्देश दिया कि सड़क की पटरी और नाली के बाद ही दुकान लगाएं। अगली बार जो भी सामान नाली के बाद सड़क पर पाया जाएगा उसे हर हाल में जब्त कर दिया जाएगा। देखते ही देखते मंगल बाजार की मेन सड़क पूरी तरह से साफ हो गई। सर्वाधिक अतिक्रमण वाले क्षेत्र लोहामंडी में जब एसडीएम की टीम पहुंची तो अवाक रह गए। लोहा मंडी में आधे से ज्यादा दुकान सड़क में ही पाई गई। दुकानदारों को कड़ी फटकार लगाई गई और सामान जब्त करने की चेतावनी देते हुए तत्काल सामान हटाकर रास्ता साफ कराया गया। प्रशासनिक अमले को देखते हुए अन्य लोगों ने भी अपनी-अपनी दुकानों को सड़क से हटाकर अंदर कर लिया। इसी क्रम में प्लास्टिक और पॉलिथीन के खिलाफ भी अभियान चलाया। जिसमें 24500 का जुर्माना वसूला गया। इस दौरान एसआई शशांक सिंह, जयचंद चौरसिया, गणेश मौर्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


फोटो- 59, 60
पॉलिथीन के प्रयोग पर नहीं लग पा रहा अंकुश
बिस्कोहर। स्थानीय कस्बे में प्रतिबंधित पॉलिथीन उपयोग खुलेआम हो रहा है। कस्बे के साथ गांवों में भी 90 प्रतिशत से ज्यादा दुकानों, ठेलों पर पॉलिथीन की थैलियों का उपयोग किया जा रहा है। दुकानदार और व्यापारी ही नहीं बल्कि आम जनता भी पर्यावरण प्रदूषण और इसके घातक परिणामों की चिंता किए बिना पॉलिथीन का धड़ल्ले से उपयोग कर रही है। कस्बे के बस स्टॉप तिराहा व मेन मार्केट में सब्जी और फल के ठेलों से लेकर किराना की दुकानों तक में पॉलिथीन की थैलियों में ही फल, सब्जी व अन्य सामान दिए जा रहे हैं। मिठाई, चाट, पकौड़ी की दुकानों पर भी पॉलिथीन में ही सामान दिया जा रहा है। एसडीएम इटवा त्रिभुवन कुमार ने कहा कि जल्द ही ग्रामीण क्षेत्रों में अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान अगर किसी के पास पॉलिथीन मिलती है तो उन पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें