फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम व एसपी ने थाने बैठकर सुनी समस्या

Sat, 15 Jun 2019 11:33 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
त्रिलोकपुर थाना में समाधान दिवस में फरियाद सुनते तहसीलदार व एसओ। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। जिले के सभी थानों में सामाधान दिवस का आयोजन किया गया। सदर थाने में डीएम दीपक मीणा और एसपी डॉ. धर्मबीर सिंह ने दिवस में आए फरियादियों की समस्याएं सुनी। जिले में कुल 148 मामलों में 50 का मौके पर निस्तारण किया गया। अन्य मांगो में राजस्व व पुलिस की संयुक्त टीम को मौके पर जाकर निस्तारण करने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

समाधान दिवस में पहुंचे डीएम दीपक मीणा ने फरियाद रस्जिट्रार का अवलोकन किया। इसके बाद आए फरियादियों की समस्याओं को सुना और निस्तारण के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि थाने में आने वाले हर फरियादी की समस्याओं को सही तरीके से सुनें और उसका निस्तारण करें। राजस्व से जुड़े मामलों में टीम बनाकर मौके पर जाएं और सही न्याय करें। किसी के साथ गलत न होन पाए। एसपी डॉ. धर्मबीर सिंह ने कहा कि थाने पर आने वाले फरियादियों से सही तरीके से पेश आएं।
उनकी बातों को समझें। बिना मामले की जानकारी के ही उन्हें फटकारें नहीं। जहां तक हो सके मौके पर जाकर मामलों का निस्तारण करें, जिससे असलियत के बारे में जानकारी मिल सके। उसका में थानाध्यक्ष अंजनी कुमार राय, लोटन अवधनरायन यादव, मोहाना मनोज सिंह, कपिलवस्तु रामदरस आर्य, चिल्हिया राज कुमार यादव, शोहरतगढ़ अवधेश राज सिंह, ढेबरुआ आरबी सिंह, इटवा सत्येंद्र कुवंर, मिश्रौलिय आलोक कुमार श्रीवास्तव, गोल्हौरा महेंद्र चौहान, त्रिलोकपुर विजय कुमार दुबे, भवानीगंज हरिनरायन दीक्षित, पथरा राजेश दुबे, बांसी शैलेश कुमार सिंह, जोगिया गोपाल स्वरूप बाजपेयी की मौजूदगी में समाधान दिवस में समस्याएं सुनी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें