फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्पीड़न की कार्रवाई पर रोष, दी आंदोलन की चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो- 52 व 53
विज्ञापन

शौचालय निर्माण में उत्पीड़न पर रोष
ग्राम विकास अधिकारी समन्वय समिति की बैठक में आंदोलन की चेतावनी
लापरवाही पर लाभार्थी के खिलाफ कार्रवाई की मांग
अमर उजाला ब्यूरो
सिद्धार्थनगर। ग्राम पंचायत अधिकारी-ग्राम विकास अधिकारी समन्वय समिति की बैठक में शौचालय निर्माण में की जा रही उत्पीड़न की कार्रवाई होने पर रोष जताया गया। अंत में एक स्वर से उत्पीड़न पर अंकुश न लगाए जाने पर चरणबद्ध आंदोलन की चेतावनी दी गई।
विज्ञापन

सदर ब्लॉक के सभागार में शनिवार को आयोजित ग्राम पंचायत अधिकारी-ग्राम विकास अधिकारी समन्वय समिति की बैठक में वक्ताओं ने शौचालय निर्माण में की जा रही उत्पीड़न पर आक्रोश जताया गया। लाभार्थियों को धनराशि देने के बाद भी शौचालय का निर्माण कार्य न कराए जाने पर दोषी लाभार्थियों के ऊपर कार्रवाई किए जाने की मांग की है। समन्वय समिति के उपाध्यक्ष आशुुतोष मिश्रा ने निलंबित कर्मचारियों के बहाली की मांग की है। अंत में एक स्वर से उत्पीड़न की कार्रवाई न रुकने पर कामकाज ठप करते हुए विभिन्न स्तरों पर चरणबद्ध आंदोलन की चेतावनी दी गई। समन्वय समिति के अध्यक्ष वीरेन्द्र प्रताप सिंह व कार्यकारी अध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार गुप्ता की संयुक्त अध्यक्षता, महामंत्री सुजीत कुमार जायसवाल के संचालन में संपन्न बैठक में विनय कुमार श्रीवास्तव, जय सिंह सोनकर, सदानंद वर्मा, गायत्री देवी, प्रियंका गोस्वामी, कु. ज्योति पांडेय, कु. तनुश्री ओझा, प्रीती गुप्ता, अंकित कुमार, रितेश विश्वकर्मा, देवेन्द्र मणि त्रिपाठी, केशभान यादव, चन्द्रशेखर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें