उस्का में ईओ की अगुवाई में पॉलिथीन पर रोक के लिए मारा गया छापा
- फोटो : amar ujala
सिद्धार्थनगर/बांसी/उसका बाजार। प्रतिबंधित पॉलिथीन के खिलाफ बृहस्पतिवार बांसी, नौगढ़ और उसका मेें अभियान चला। अफसरों ने 16 दुकानों परन छापा मारकर 24,800 रुपये जुर्माना वसूला।
सदर एसडीएम उमेश चंद्र निगम व सीओ सदर सुनील कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से अभियान चलाकर शहर के पुरानी नौगढ़ की पांच दुकानों से 19 हजार का जुर्माना वसूला। हिदायत दी कि अगर पॉलिथीन मिली तो संबंधित पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसी क्रम में एसडीएम प्रबुद्ध सिंह व ईओ नगर पालिका ने गुरुवार की शाम बांसी कस्बे में दुकानों व ठेले पर छापा मारकर प्रतिबंधित पॉलिथीन का प्रयोग करने वाले आठ दुकानदारों से 4800 रुपये जुर्माना वसूला। चेतावनी दी कि अगर दोबारा पॉलिथीन मिली तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। टीम ने रोडवेज चौराहे से पुरानी कचहरी, मछली मंडी व कोतवाली रोड पर छापा मारा। अधिकारियों ने मछली मंडी के बाहर खुले में मीट की दुकान लगाए दुकानदारों को टिनशेड के अंदर दुकान लगाने की हिदायत दी। कोतवाल शैलेश कुमार सिंह, एसआई रविकांत मणि त्रिपाठी, अजय सिंह, शशांक सिंह, सत्य प्रकाश यादव, गिरीश पांडेय आदि शामिल थे।
उसका प्रतिनिधि के मुताबिक, कस्बे के विभिन्न बाजारों में नगर पंचायत और पुलिस के संयुक्त अभियान में प्रतिबंधित पॉलिथीन की जांच की गई। तीन दुकानों पर प्रतिबंधित पॉलिथीन पाए जाने पर एक हजार का जुर्माना लगाया गया। अधिशासी अधिकारी जितेंद्र सिंह यादव ने लोगों को सख्त हिदायत दी कि किसी भी दशा में प्रतिबंधित पॉलिथीन का प्रयोग न करें। कृष्णा, मोहित कुमार, रामचंद्र यादव आदि कर्मचारी उपस्थित रहे।