फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीओ के बुलाने पर नहीं आए दरोगा, निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। सदर थाना में तैनात एक दरोगा सीओ और एसओ के बुलाने पर बैठक में नहीं पहुंचे। साथ ही क्षेत्र में ड्यूटी में भी लापरवाही बरती तो एसपी ने दारोगा को निलंबित कर दिया। 
विज्ञापन

सदर थाना में तैनात में दरोगा राजेंद्र यादव की ड्यूटी दिनांक 12 जून को रात्रि में गश्त एवं अपराध नियंत्रण रोकथाम के लिए बैंक रोड से हाईडिल तिराहे पर लगाई गई थी। ड्यूटी पर जाने के लिए मुंशी एवं संतरी ने जगाया साथ ही सीओ सदर सुनील कुमार सिंह, थानाध्यक्ष दिनेश चंद चौधरी हाईडिल तिराहे पर बुलाई गई मींटिग में भी भाग लेने के लिए फोन किया। लेकिन वह नहीं पहुंचे।

दरोगा राजेन्द्र यादव अपने क्षेत्र में अपराधों की रोकथाम में सुस्ती एवं ड्यूटी में लापरवाही बरतने के दोषी पाए गए। इसके बाद एसपी डॉ. धर्मबीर सिंह ने उन्हें निलंबित कर दिया है। सभी थानाध्यक्षों को निर्देश दिया है कि जो भी ड्यूटी के प्रति लापरवाही करते मिलेगा उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें