फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पॉलिथीन : जागरूकता अभियान चलाने की अपील

विज्ञापन
नगर पालिका बोर्ड की बैठक - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बांसी। नगर पालिका बोर्ड की बैठक गुरुवार को नपा के पालिका सभागार में हुई। इसमें नगर के विकास सहित स्वच्छता अभियान की सफलता पर जोर दिया गया। वहीं, पॉलिथीन के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाने को लेकर सभासदों से अपील की गई। इसके साथ ही बरसात से पूर्व नाले-नालियों की सफाई कराने के लिए कहा गया।
विज्ञापन


नगर पालिका अध्यक्ष मो. इद्रीश पटवारी ने कहा कि बरसात के मद्देनजर नगर के नाले -नालियों का सफाई अभियान चलाकर करवाई जाएगी। इसके तहत जिन लोगों ने नाला-नाली पर अतिक्रमण कर रखा है, उसे हटाया जाएगा। कहा कि नगर को सुंदर बनाने के लिए वह प्रयासरत हैं। सफाई व्यवस्था से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। इस दौरान दैनिक वेतन के कर्मचारियों को नियमित करने, मृतक आश्रित की नियुक्ति, स्वयंकर गृहकर व गौशाला में चारा आपूर्ति पर विचार किया गया। बैठक में मोटर वोट क्रय करने का प्रस्ताव सभासद मंगल प्रसाद चौरसिया द्वारा लाया गया। सभासद मो. इरफान सिद्दीकी ने दुकानों के किराया का पुनर्विचार कर निर्धारण किए जाने का प्रस्ताव लाया गया जिसे सर्वसम्मति से पास किया गया।
ईओ अरविंद कुमार ने सरकार द्वारा पॉलिथीन प्रयोग के खिलाफ लागू नियम को पढ़कर सुनाया व इसके रोकथाम के लिए सभासदों से जागरूकता अभियान चलाने की अपील की गई। साथ ही यह भी निर्णय हुआ कि नगर के सभी वार्डों में प्रत्येक परिवार को झोला व डस्टबिन जल्द दिया जाए। बैठक में रामगोपाल अग्रहरि, बजरंगी वर्मा, सैयद मोहम्मद कुतुब, अकबर अली, फूलचंद भारती, लक्ष्मण निषाद, कपिल देव, सालिगराम, परमात्मा, विश्राम मौर्या, जरीना बेगम, अनवर जहां, जुबैदा खातून, बदरूननिशा राईनी, शाकिर अली, संध्या देवी, मीना, हुस्न आरा, राज लक्ष्मी, प्रधान लिपिक रविशंकर गुप्ता, अमरेन्द्र कुमार, गणेश मौर्या, शमीम अहमद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें