फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घाटे में चल रहीं सहकारी बैंक की छह शाखाएं बंद

विज्ञापन
बैंक
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। लगातार घाटे में चल रहीं जिला सहकारी बैंक की छह शाखाओं को बंद कर उनका नजदीकी शाखाओं में समायोजन कर दिया गया। बंद शाखाओं के उपभोक्ता अपनी जमापूंजी की निकासी के लिए समायोजित शाखाओं का चक्कर काटने को मजबूर हैं।

 

जिला सहकारी बैंक की 12 शाखाओं में पिछले कई वर्षों से लगातार घाटे में चल रही छह शाखाओं को बंद कर उनका समायोजन कर दिया गया। इनमें उसका शाखा को नौगढ़ शाखा में, शोहरतगढ़ को बढ़नी शाखा में, खुनियांव को इटवा शाखा में, भनवापुर को डुमरियागंज शाखा में पथरा और खेसरहा शाखाओं का समायोजन बांसी शाखा में कर दिया गया। वहीं घाटे के चलते बंद हो चुकी जोगिया शाखा का समायोजन 15 वर्ष पूर्व ही नौगढ़ शाखा में कर दिया गया था। घाटे से बंद हुई शाखाओं के 15 हजार से अधिक उपभोक्ता अपनी जमापूंजी के निकासी के लिए समायोजित शाखाओं का चक्कर लगाने को मजबूर हैं।

विज्ञापन

गायघाट निवासी शंभू पासवान व अजिगरा निवासी कैलाश यादव का कहना है कि जब सहकारी बैंक की उसका शाखा बंद हुई हम लोगों को अपनी पूंजी डूब गई, लेकिन कुछ दिनों बाद केंद्र व प्रदेश सरकार के साथ नाबार्ड से सहयोग मिलने के बाद उम्मीद जगी। इसके बाद से ही हम लोग अपनी जमा की गई पूंजी के निकासी के लिए नौगढ़ शाखा का चक्कर लगा रहे है। सहकारी बैंक के नौगढ़ शाखा के मैनेजर अरुण कुमार का कहना है कि उत्तर प्रदेश कोऑपरेटिव बैंक से धन आवंटित होने के बाद उपभोक्ताओं की धनराशि का भुगतान कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें