हैंडपंप खराब, पानी के लिए परेशान हैं लोग
फोटो-
चिल्हिया क्षेत्र के अधिकांश गांव में लगे हैंडपंप खराब
अमर उजाला ब्यूरो
चिल्हिया। भीषण गर्मी में जल संकट गहरा गया है। हैंडपंपों के खराब होने के कारण लोगों को पानी के लिए परेशान होना पड़ रहा है। मगर हैंडपंप के मरम्मत पर कोई ध्यान नहीं दे रहा है।
चिल्हिया क्षेत्र के रमावपुर खास, पल्टा देवी, मुसहरवा, पिपरपतिया, नौडीहवा, दत्तपुर, कटया, सीतारामपुर, खुरहुरिया और देवकालीगंज आदि गांव के अधिकांश इंडिया मार्का हैंडपंप कई वर्षों से खराब पड़े हैं। जिससे पानी के लिए दिक्कत हो रही है। गर्मी में पानी की किल्लत और बढ़ गई है। क्षेत्र के उमेश, अश्वनी, रामू, कमलेश, करन, अवनीश, अशोक चौधरी, शिव कुमार, पंकज चौधरी, राजेश चौधरी, अमीरूल हक, धर्मेंद्र गिरी, दिनेश, शमीम अंसारी, तेजेन्द्र गिरी, अरविंद गौंड, रविंद्र, अरविंद गौतम और हनुमान प्रसाद आदि लोगों ने हैंडपंप ठीक कराने की मांग की है। एक्सईएन जलनिगम पवन कुमार यादव ने बताया कि हैंडपंप के सामान्य मरम्मत की जिम्मेदारी ग्राम पंचायतों को दे दी गई है। इसके बाद भी अगर हैंडपंप सही नहीं है तो इसे दिखवाया जाएगा।