सिद्धार्थनगर। इंस्पेक्टर पंकज शाही के मौत के मामले में सेल में रहते हुए संपर्क न साधने के मामले में एसपी ने दो सिपाहियों को निलंबित कर दिया है। बता दें कि निरीक्षक पंकज शाही साइबर सेल के प्रभारी थे। 28 मई की शाम उसकी कमरे में लाश मिली थी। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को बाहर निकलवाया था। इस मामले में एसपी ने सेल में तैनात दो अधीनस्थ पुलिस कर्मियों को इसलिए निलंबित कर दिया है कि उनके सेल में थे। सेल प्रभारी कई दिनों से दिख नहीं रहे थे। इसके बावजूद उनसे संपर्क साधने की कोशिश दोनों सिपाहियों ने नहीं की। यह लापरवाही के श्रेणी में आता है। इसे संज्ञान में लेते हुए सेल में तैनात सिपाही गुंजन व अतुल को निलंबित कर किया गया है।