फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गेंहू विक्रय के लिए किसानों को प्रेरित करेंगे लेखपाल

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव जाकर किसानों को गेहूं बेचने के लिए प्रेरित करेंगे लेखपाल
विज्ञापन

- लक्ष्य के सापेक्ष कम खरीद पर डीएम नाराज
- उपजिलाधिकारियों को पत्र भेजकर दी हिदायत
अमर उजाला ब्यूरो
सिद्धार्थनगर। गेहूं बेचने के लिए किसानों को प्रेरित करने के लिए लेखपाल अब गांव-गांव पहुंचेंगे। लक्ष्य के सापेक्ष कम उपलब्धि पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी जताई है। उन्होंने उपजिलाधिकारियों को कड़ा पत्र भेजकर लक्ष्य पूर्ति के साथ ही किसानों को केंद्रों तक पहुंचाने के लिए लेखपालों को कड़े निर्देश देने की अपेक्षा की है।
विज्ञापन

रबी विपणन वर्ष 2019-20 में जनपद में गेहूं का क्रय लक्ष्य 88 हजार 500 मीट्रिक टन है, जिसके सापेक्ष अब तक 50 हजार 236 एमटी ही क्रय किया गया है, जो क्रय लक्ष्य का मात्र 56.76 प्रतिशत है। समीक्षा के दौरान लक्ष्य के सापेक्ष उपलब्धि कम मिलने पर जिलाधिकारी ने खासी नाराजगी जताई है। डीएम ने सभी उपजिलाधिकारियों को पत्र भेजकर अवगत करया कि गेहूं का बाजार भाव अधिक होने के कारण किसान क्रय केंद्रों पर गेहूं नहीं ला रहे हैं। जिससे लक्ष्य की पूर्ति प्रभावित हो रही है। सभी एसडीएम अपने-अपने तहसील क्षेत्र अंतर्गत संबंधित लेखपालों को निर्देशित करें कि वह गांव में जाकर किसानों को क्रय केंद्रों पर गेहूं विक्रय के लिए प्रेरित करें और यह समझाने का प्रयास करें कि क्रय केंद्रों पर गेहूं का मूल्य बाजार भाव से अधिक है। उन्हें गेहूं का तुरंत भुगतान भी प्राप्त हो जाएगा, जिससे जनपद में गेहूं का क्रय लक्ष्य शत-प्रतिशत पूर्ण किया जा सके। जिलाधिकारी कुणाल सिल्कू ने बताया कि इस पत्र के बाद भी लक्ष्य पूर्ति में शिथिलता सामने आई तो हर स्तर पर दोषी अधिकारी व कर्मचारी के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें