फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

... तो अब एक लाख और किसानों को मिलेगी सम्मान राशि

Sat, 01 Jun 2019 11:30 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
Rupee Shimla
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। मोदी सरकार के सभी किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान राशि देने के फैसले के बाद जिले के एक लाख से अधिक किसान लाभान्वित होंगे। यह वह किसान हैं, जो बड़े किसानों की श्रेणी में आते हैं। ऐसे में अब जिले में सम्मान राशि पाने वाले किसानों की संख्या पौने चार लाख के करीब हो जाएगी। क्योंकि चुनाव से पहले दो लाख 74 हजार किसान सम्मान राशि के तहत चयनित हो चुके हैं। इनमें से डेढ़ लाख से अधिक लोगों के खाते में राशि भी जा चुकी है।
विज्ञापन

किसानों को मजबूत करने के लिए मोदी सरकार लोकसभा चुनाव से पहले लघु एवं सीमांत किसानों को प्रधानमंत्री सम्मान राशि देने की योजना शुरू की थी। इसके तहत दो हेक्टेयर से कम भूमि वाले किसानों को छह हजार रुपये की राशि साल भर में देनी थी। चुनाव से पहले ही करीब 30 प्रतिशत किसानों को दो किश्तों मिल चुके है। लेकिन फिर से मोदी सरकार बनने के बाद इसमें सभी किसानों को शामिल कर लिया गया है। इस घोषणा के बाद जिले के एक लाख और किसान दायरे में आ रहे है। सरकार के इस ऐतिहासिक फैसले के बाद से किसानों में खुशी भी है। जिला कृषि अधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने बताया कि सरकार इस फैसले के बाद से नए सिरे से करीब एक लाख किसानों किसान सम्मान राशि दी जाएगी। विभागीय पोर्टल पर अगले सप्ताह से काम भी शुरू हो जाएगा।

बड़ी जोत वाले हैं एक लाख से अधिक किसान
जिले एक बड़ी आबादी कृषि पर निर्भर है। तराई क्षेत्र में गिने जाने वाले लोगों की जीविका भी कृषि से ही चलती है। विभाग के आकड़ों पर गौर करें तो पौने तीन किसान जिले में है। इन किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना लागू होने केे बाद लाभ मिलेगा। अब तक केवल उन्हीं किसानों को इसका लाभ मिलता था, जिनके पास दो हेक्टेयर से कम की भूमि थी। लेकिन नए निर्णय से जिले के सभी किसान इसके दायरे में आएंगे।
विज्ञापन


2 लाख 74 हजार किसानों ने किया है आवदेन
विभाग के मुताबिक प्रधानमंत्री किसान सम्मान राशि के लिए पहले दो लाख 74 हजार किसानों का आवदेन पहले चरण में हुआ है। इसमें 30 प्रतिशत यानी लगभग 75 हजार किसानों को पहली किश्त में सम्मान राशि एक व दो किस्तों में मिल चुका है।

फैसला स्वागत योग्य
जोगिया क्षेत्र के सिसवा बुजुर्ग गांव में निवासी किसान उदयनरायन तिवारी ने कहा कि मोदी सरकार यह सराहनीय कदम है। सरकार ने सभी को साथ लेकर चलने का काम किया है। वहीं, किसान रुद्रनरायन तिवारी ने कहते हैं प्रधानमंत्री किसान सम्मान राशि योजना लागू होने के बाद बड़े किसानों में शामिल होने के कारण दायरे से बाहर हो गए थे। मगर सरकार ने सभी किसानों को सम्मान राशि देने का निर्णय लिया जो स्वागत योग्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें