फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाकियू ने सीएमओ कार्यालय का किया घेराव

विज्ञापन
विज्ञापन
भाकियू ने सीएमओ कार्यालय का किया घेराव
विज्ञापन

फोटो-52 व 53
भाकियू कार्यकर्ताओं का छह दिन से चल रहा था धरना
13 सूत्री मांग पत्र का ज्ञापन सौंपकर धरना किया समाप्त
अमर उजाला ब्यूरो
सिद्धार्थनगर। भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने सीएमओ कार्यालय पर धरने के छठवें शनिवार को घेराव किया और सीएमओ के खिलाफ नारेबाजी की। मौके पर पहुंचे सीएमओ डॉ. आरके मिश्र को भाकियू के कार्यकर्ताओं ने 13 सूत्री मांग पत्र सौंपकर 20 जून तक समस्या समाधान करने की मांग की। इसके बाद धरना समाप्त हुआ।
विज्ञापन

सीएमओ कार्यालय में कर्मचारियों के उत्पीड़न के विरोध में भाकियू (भानू) के जिलाध्यक्ष यार मोहम्मद चौधरी के नेतृत्व में कार्यकर्ता विभिन्न मांगों को लेकर 27 मई से ही धरना दे रहे थे। शनिवार को भाकियू कार्यकर्ताओं ने उग्र होकर कार्यालय गेट के अंदर घुसकर सीएमओ का घेराव किया। कार्यकर्ताओं ने सीएमओ की कार्यशैली के विरोध में नारेबाजी भी की। उनकी मांग थी कि चुनाव में आचार संहिता के दौरान हुआ सीएचसी बेंवा के अधीक्षक का स्थानांतरण रोका जाए, जिला अस्पताल में दलालों व दवा विक्रेताओं की मिलीभगत से मरीजों का शोषण रोका जाए, सीएचसी खेसरहा को मिले धन का ब्योरा उपलब्ध कराया जाए, मत्स्य पालकों के समस्याओं को दूर किया जाए, जिले में संचालित प्राइवेट अस्पतालों की सूची व निर्धारित मानक समेत उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने सीएचसी बेंवा में तैनात वरिष्ठ सहायक के विरुद्ध दर्ज केस वापस लिया जाए। इस दौरान भाकियू नेता इंद्रजीत दुबे, हरी प्रसाद शुक्ल, विनोद कुमार चौधरी, शिव प्रसाद चतुर्वेदी, निराला मौर्या, राजेश दुबे, गोपाल पांडेय, समसुज्जोहा, शंभू प्रसाद साहनी, पंकज वर्मा, अनिल राव, सुंदर यादव और सुदामा देवी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें