फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कूलर और पंखे भी उगल रहे आग

Fri, 31 May 2019 11:31 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
Garmi - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। तेज पछुआ हवाओं ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। दिन में चल रही पछुआ हवा के कारण कूलर और पंखे भी आग उगल रहे हैं। गर्मी का आलम ऐसा है कि कूलर और पंखे से चलने वाली हवा भी गर्म लग रही है और लोगों के पसीने भी नहीं सूख पा रहे हैं। लू के थपेड़ों से इंसान की चमड़ी ही नहीं बल्कि पेड़-पौधों की पत्तियां भी मुरझा जा रही हैं। इस बीच अधिकतम तामपान 43 डिग्री के आसपास पहुंच गया। जबकि न्यूनतम तापमान 28 से 29 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया।
विज्ञापन

सुबह होते ही गर्मी के तेवर तल्ख हो जा रहे है। गर्म हवा के बीच दोपहर में निकलना मुश्किल हो रहा है। जिन्हें जरूरी काम है वही घर से निकल रहे है। वह भी मुहं बांधकर। सबसे परेशान राहगीर है। भीषण गर्मी में तर-बतर होने पर छांव की तलाश करते नजर आते है। जबकि जिन गांवों के निकट नदी बह रही है, वहां पर बच्चे दिन भर नदी में नहाकर गर्मी मिटा रहे है। मौसम विशेषज्ञों की माने तो तापमान और बढ़ने के आसार है। धूल भरी आंधी चलेगी। इसकी वजह से गर्मी में और भी इजाफा होगा। 
रात में सता रही बिजली
दिन में उमस भरी गर्मी से लोग परेशान है। उस पर रात में बिजली कटौती का खेल से उमस भरी गर्मी सता रही है। गुरुवार रात में शहर में बिजली कटौती का खेल चलता रहा। पूरी रात करीब तीन से चार बार बिजली काटी गई। इसकी वजह से लोग परेशान भी हुए। सबसे ज्यादा परेशानी रोजेदारों को हुई। रोजेदार नुसरत जहां और आसमां खातून ने बताया कि पूरी रात बिजली कटौती होती रही। गनीमत यह था कि सेहरी के वक्त बिजली आ गई। वरना परेशान होना पड़ता।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें