फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ससुराल से मायके पत्नी को छोड़ा, सुबह मौत

Mon, 20 May 2019 11:22 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
death
विज्ञापन
चिल्हिया। रविवार शाम पत्नी की बेरहमी से पिटाई करके मायके में छोड़ आया। सुबह उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना चिल्हिया क्षेत्र के बचड़ा गांव का है। मृतका के पिता ने पति पर दहेज के लिए बेटी की हत्या करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

चिल्हिया पुलिस को तहरीर देकर बचड़ा गांव निवासी घरभारी ने कहा है कि उसने बेटी नंदनी (21) की शादी 14 माह पूर्व क्षेत्र के ही मोहनपुर के टोला कोहरड़ीहवा निवासी रामजीत के साथ की थी। शादी के बाद से ही उसे परिवार के लोग फ्रीज, कूलर रुपये मांगने के लए दबाव बनाने लगे। मना करने के बाद बेटी को आए दिन मारते-पीटते थे। 19 मई को बेटी का फोन आया कि ससुराल चले आइए यह लोग हमें मार डालेंगे। पिता पहुंचे तो बेटी को कई जगह जला दिया गया था। रस्सी से गला भी कसा गया था। हम लोग समझा-बुझाकर घर चले आए। शाम को दामाद रामजीत ने बेटी की बेरहमी से पिटाई की और घर के बाहर छोड़ गया था। उसके गले और शरीर पर चोट के निशान थे। सुबह देखा तो बेटी की मौत हो चुकी थी। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रभारी थानाध्यक्ष नंदू गौतम ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच कर केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें