फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ ने मेजबान सोनहटी को हरा ट्राफी पर किया कब्जा

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-89- विजेता टीम को ट्रॉफी देते सपा नेता चिन्कू यादव।
विज्ञापन


लखनऊ ने क्रिकेट ट्रॉफी पर कब्जा जमाया
कैनवस बॉल किक्रेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच का आयोजन
मैन ऑफ द मैच वैभव व मैन ऑफ द सीरीज बने राजा
अमर उजाला ब्यूरो
डुमरियागंज। क्षेत्र के सोनहटी चौराहे पर 15 दिनों से चल रहे कैनवस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच रविवार की शाम हर्षा हास्पिटल लखनऊ व मेजबान आजाद क्लब सोनहटी के बीच खेला गया। लखनऊ ने सोनहटी को हराते हुए ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।
विज्ञापन

टूर्नामेंट के फाइनल मैच में आजाद क्रिकेट क्लब सोनहटी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 15 ओवर में 128 बनाए। सोनहटी की तरफ से राजा सिंह ने आठ गेंदों में धुंआधार चार छक्के की मदद से 28 रन और सर्वेश ने 21 गेंद में 33 रनों का योगदान किया। हर्षा हास्पिटल लखनऊ के तरफ से गेंदबाज विशाल ने तीन विकेट, वीरू और वैभव ने दो-दो विकेट हासिल किए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी हर्षा हास्पिटल के बल्लेबाजों ने 11 ओवर 5 गेंद में ही 129 रनों का लक्ष्य हासिल कर लिया। टीम की तरफ से वैभव ने 23 गेंद में लगातार सात छक्कों की मदद से 58 रन व संजय ने 34 रन बनाए। टूर्नामेंट के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार राजा सिंह और फाइनल का मैन आफ द मैच वैभव को मिला। विजेता हर्षा हास्पिटल लखनऊ की टीम के कप्तान को सपा नेता रामकुमार उर्फ चिन्कू यादव ने ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें