सिद्धार्थनगर। मिशन 2019 में पहले से बेहतर सफलता हासिल करने के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं को कड़ी मेहनत करने की आवश्यकता है। विजन एक्शन को आधार बनाकर ही सफलता हासिल की जा सकती है।
ये बातें भाजपा के प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल ने कही। वह रविवार को लोहिया कला भवन में लोकसभा संचालन समिति के सदस्यों की बैठक को बतौर डुमरियागंज लोकसभा प्रभारी संबोधित कर रहे थे। कहा कि बूथों से बोगस वोटरों को हटाना है। प्रदेश में 52 लाख मतदाता वोटर बनने से वंचित है। विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से जनता तक जाना है। 10 से 15 नवंबर तक बूथों पर जाकर बूथ अध्यक्षों व उनके सदस्यों को सम्मानित करना है। उनका उस बूथ के लोगों से जनसंपर्क कर उनका परिचय भी कराना है। बूथ को केंद्र में रखकर उनका सम्मान बढ़ाना है। बताया कि 17 नवंबर को बाइक रैली निकाली जाएगी। प्रत्येक बूथ से कार्यकर्ताओं को प्रेरित करके माहौल अनुकूल बनाना है। कहा कि एक से 15 दिसंबर तक पदयात्रा जनसंपर्क के माध्यम से बूथ-बूथ, डोर-डोर, ग्राम-ग्राम जाना है। जबकि 26 जनवरी को विकास दीप ज्योति के माध्यम से प्रत्येक बूथ पर सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त कर चुके लोगों के घरों पर जलाना है।
भाजपा जिलाध्यक्ष लालजी त्रिपाठी की अध्यक्षता व लोकसभा संयोजक राजेन्द्र पांडेय के संचालन में संपन्न बैठक में सांसद जगदम्बिका पाल, प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. दया शंकर सिंह, क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र सिंह, जिला प्रभारी अशोक सिंह, लोकसभा प्रभारी दुर्गा राय, विधायक सतीश द्विवेदी, राघवेंद्र सिंह व श्यामधनी राही, गोविंद माधव, नरेंद्र मणि त्रिपाठी, परमात्मा पांडेय, राम कुमार कुंवर व बृज बिहारी मिश्र, साधना चौधरी, दिलीप चतुुर्वेदी, दीपक मौर्य, राजेश त्रिपाठी, हरिशंकर सिंह, पंकज सिंह, विनीत सिंह, रीता पांडेय, सरोज शुक्ला, राम निवास यादव, राजकुमारी पांडेय, श्याम सुंदर मित्तल, नितेश पांडेय, लक्ष्मीकांत जायसवाल, रामशंकर यादव, अरविंद उपाध्याय, हेमंत जायसवाल और शिवसरन चौरसिया आदि मौजूद रहे।