फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम के आदेश के बाद रुकी काउंसिलिंग, हुआ हंगामा

Tue, 04 Sep 2018 11:38 PM IST
siddharthnagar
विज्ञापन
काउंसिलिंग स्थगित होने के बाद हंगामा करते अभ्यर्थी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। 41556 अध्यापक भर्ती में विकलांग और महिला अभ्यर्थियों का मंगलवार को विद्यालय विकल्प मांग के लिए बीएसए कार्यालय पर शुरू हुई काउंसिलिंग डीएम के आदेश से रोक दी गई। अगली काउंसिलिंग 6 सितंबर को होगी। डीएम व सीडीओ ने देर शाम बीएसए कार्यालय पहुंचकर कागजात की पड़ताल भी की।
विज्ञापन


बता दें कि बारिश के बीच बीएसए कार्यालय पर सुबह से ही अभ्यर्थी कतार में खड़े थे। एक काउंटर बनाकर विकल्प भी भराया जाने लगा। फिर अचानक जो हुआ उससे सभी अभ्यर्थी निराश हो गए। कारण बना डीएम का वह आदेश जिससे पूरी प्रक्रिया स्थगित कर दी गई। डीएम ने प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी बनाने के लिए इसे रोक दिया। 457 अभ्यर्थियों में से चार पुरूष व चार महिला दिव्यांगों ने काउंसिलिंग कराई। फिर महिलाओं की काउंसिलिंग शुरू हुई उसमें से 66 ने विद्यालय का विकल्प भरा। सब बस एक सवाल पूछ रहे थे कि यह क्यों रोक दिया गया? कई ने दूर-दराज से आने का हवाला देते हुए इसे पुन: शुरू करने की मांग पर अड़ गए। कोई हंगामा न हो इसलिए भारी पुलिस बल भी मौके पर तैनात कर दिया गया। सूचना पर एएसपी मुन्ना लाल सिंह और एसडीएम उमेश चंद्र निगम भी बीएसए कार्यालय पहुंच गए। सभी अभ्यर्थी मांग करने लगे कि अगली तिथि तुरंत बताई जाय। बीएसए राम सिंह ने बताया कि डीएम के आदेश के बाद यह प्रक्रिया रोकी गई है। उनके निर्देश के बाद ही अग्रिम कार्रवाई शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें