फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

501 किसानों में बंटा ऋणमोचन प्रमाण पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
डुमरियागंज (सिद्धार्थनगर)। प्रदेश सरकार की सबसे महत्वाकांक्षी फसल ऋणमोचन योजना का आयोजन सोमवार को डुमरियागंज तहसील परिसर में किया गया। इस कार्यक्रम में डुमरियागंज विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह और सांसद जगदंबिका पाल ने 501 किसानों को प्रमाण पत्र बांटा। इस दौरान जगदंबिका पाल ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की देन है कि आज किसान तनाव से मुक्त होकर अच्छा जीवन जी रहे हैं। सरकार हर गरीब के सिर से कर्ज का बोझ हटाने के साथ ही उनके सिर पर पक्की छत बनवाने की का कार्य कर रही है। विधायक ने कहा कि किसान अन्नदाता होते हैं और प्रदेश की सरकार उनके चेहरे पर मुस्कान लाने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। योजना के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए एसडीएम राजेंद्र प्रसाद ने कहा कि तहसील क्षेत्र में कुल 12422 किसान इस योजना में लक्षित थे। इसमें तीसरे चरण में अब तक 9116 किसानों को लगभग 42 करोड़ रुपए का ऋण माफ किया गया है। इस दौरान तहसीलदार शिवमूर्ति सिंह, उमेश पांडेय, योगी महेश त्रिपाठी, नरेंद्र मणि त्रिपाठी, मधुसूदन अग्रहरि, श्यामसुंदर अग्रहरि, राजू पाल, लवकुश ओझा, मंटू सिंह, सत्यप्रकाश श्रीवास्तव, अजय पांडेय, राहुल सिंह, गौरव मिश्रा, कमलेंद्र त्रिपाठी, शंभू प्रसाद अग्रहरि, संतोष सैनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


600 किसानों को मिला प्रमाण पत्र
इटवा। विकासखंड सभागार में आयोजित ऋणमोचन योजना में 600 किसानों को प्रमाण पत्र वितरित किया गया। कार्यक्रम में एसडीएम एम जुबेर बेग ने कहा कि इस योजना से किसानों का मनोबल बढ़ा है और खेती के प्रति उनका रुझान बढ़ रहा है। जिला कृषि अधिकारी चंद्रप्रकाश सिंह ने कहा कि इससे जिन किसानों की आर्थिक स्थिति खराब थी और वह कर्ज का भुगतान करने में असमर्थ थे, उन्हें काफी लाभ मिलेगा। इस अवसर पर जनपद के लीड बैंक अधिकारी कल्पनाथ अनुरागी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें