सिद्धार्थनगर। सिद्धार्थ युवा शक्ति मोर्चा ने शुक्रवार को उसका ब्लॉक परिसर में चीन का पुतला फूंका और विरोध में जमकर नारेबाजी की। लोगों से चीनी सामानों के बहिष्कार की अपील की।
संगठन के सुमित दुबे ने कहा कि चीन हमारे यहां सामानों को निर्यात कर मोटी रकम ले जा रहा है और हमारे ही देश को आंख दिखा रहा है। देश के नागरिकों को चीनी सामान का प्रयोग पूर्ण रूप से बंद कर देना चाहिए, जिससे चीन हमारी अर्थव्यवस्था को नुकसान न पहुंचा पाए। देश के हर नागरिक स्वदेशी सामान का इस्तेमाल करें, जिससे देश की अर्थव्यवस्था मजबूत हो और देश तरक्की करें। कहा कि चीनी सामान का बहिष्कार करते हुए उसे जला दिया जाए।
छोटू पांडेय ने कहा कि चीनी सामान हटाने के लिए लगातार हमारी मुहिम जारी रहेगी। जब तक देश का हर नागरिक यह संकल्प नहीं लेगा कि हम चीनी सामान का उपयोग नहीं करेंगे तब तक वह हमारे देश से मोटी रकम कमाकर ले जाएगा और हमारे ही पैसे हमारे देश को नुकसान पहुंचाएगा। इस दौरान चीन मुर्दाबाद के नारे लगाए। इस दौरान रबीश पांडेय, शनि पांडेय, अंगद पांडेय, दीपक दुबे आदि मौजूद रहे।