फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंसेफेलाइटिस से एक मासूम की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। जिले में एक मासूम ने शनिवार को इंसेफेलाइटिस से जान गंवा दी। कैंपियरगंज निवासी मासूम को जिला अस्पताल के आईसीयू में शुक्रवार को भर्ती किया गया था। उसमें एईएस के लक्षण पाए गए हैं। हालांकि जांच रिपोर्ट आने से पहले ही उसकी मौत हो गई। इंसेफेलाइटिस के चार अन्य संभावित मरीजों का भी यहां उपचार चल रहा है। इंसेफेलाइटिस से मासूम की मौत के बाद स्वास्थ्य महकमे में खलबली मच गई है।
विज्ञापन

कैंपियरगंज निवासी त्रिलोकी के पुत्र अभिषेक (4) को सीने में जकड़न, तेज बुखार व शरीर में सूजन के चलते जिला अस्पताल सिद्धार्थनगर लाया गया था। लक्षण देखते हुए डॉक्टरों ने इंसेफेलाइटिस की आशंका जताते हुए आईसीयू में भर्ती किया था। खून सहित अन्य नमूने जांच के लिए भेजे गए थे। बताते हैं कि शुक्रवार की रात अभिषेक की तबीयत अचानक बिगड़ी और कुछ देर बाद ही उसकी मौत हो गई। सुबह परिजन शव लेकर घर चले गए। आईसीयू प्रभारी डॉ. संजय चौधरी ने मौत की पुष्टि करते हुए बताया कि शुक्रवार को दिन में बच्चे को यहां लाया गया था। उसके बाद सेंपल लेकर जांच को भेजा गया। निगरानी में रखकर उसका इलाज किया जा रहा था। देर रात उसकी मौत हो गई।
उधर, जिला अस्पताल की आईसीयू में जगदीशपुर ग्रांट निवासी मनीषा (4) पुत्री रमेश, कौलपुर ग्रांट निवासी पूजा (5) पुत्री गोविंद को इंसेफेलाइटिस के कारण भर्ती किया गया है। चार वर्षीय मंजीर व मुकेश का भी उपचार चल रहा है। इनमें भी इंसेफेलाइटिस के लक्षण मिले हैं। रिपोर्ट अभी नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें