15 हजार का इनामी गिरफ्तार
सिद्धार्थनगर। गोकसी के मामले में फरार चल रहे 15 हजार रुपये के इमानी अपराधी को सदर व पुरानी नौगढ़ चौकी की पुलिस टीम में मंगलवार की सुबह क्षेत्र के झंडेनगर से गांव के पास से गिरफ्तार कर लिया। उसके पास एक तमंचा व कारतूस भी बरामद हुआ है। पुलिस के मुताबिक आरोपी पर गैंगेस्टर एक्ट के तहत भी कार्रवाई की गई है।
एसओ डीसी चौधरी ने बताया कि मंगलवार की सुबह मुखबिर से सूचना मिली के गोकसी करने वाला 15 हजार का इनामी बदमाश क्षेत्र के झंडेनगर में मौजूद है। मामले का संज्ञान लेते हुए पुरानी नौगढ़ चौकी प्रभारी राजेश शुक्ल के साथ संयुक्त टीम तैयार कर बताए हुए स्थान पर पहुंचकर घेराबंदी कर दिया। इस दौरान एक संदिग्ध आता हुआ दिखाई दिया। पुलिस टीम को देखकर वह भागने लगा। जवानों ने उसे दौड़ाकर पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक तमंचा और एक कारतूस बरामद किया गया। आरोपी की पहचान मोहाना थाना क्षेत्र के बर्डपुर नंबर 11 टोला मोहम्मदपुर निवासी शफीक उर्फ भग्गन रूप में की गई। इसके खिलाफ गैंगेस्टर की भी कार्रवाई की जा चुकी है। यह एक शातिर अपराधी है। पूछताछ करने के बाद जेल भेज दिया गया है। गिरफ्तार करने वाली टीम में एसओ दिनेशचंद चौधरी, चौकी प्रभारी पुरानी नौगढ़ राजेश शुक्ल, एसआई विश्वमोहन राय, रामअशोक यादव, नियाज अहमद, आरक्षी सतेंद्र यादव, मुकेश सिंह, प्रमोद द्विवेदी, जितेंद्र यादव, मंजीत सिंह आदि शामिल रहे।