फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिवार का गया था शादी में, चोर खंगाल ले गए घर

विज्ञापन
विज्ञापन
परिवार का गया था शादी में, चोर खंगाल ले गए घर
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। सदर थाना क्षेत्र के सिसहनिया मोहल्ला में सोमवार की रात चोर एक घर का ताला तोड़कर नकदी, आभूषण सहित लोगों का सामान उठा ले गए। घटना के वक्त घर खाली था और परिवार के सदस्य एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे। घर पहुंचने के बाद घटना के बारे में जानकारी हुई तो पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

क्षेत्र के सिसहनिया मोहल्ला निवासी रमेश श्रीवास्तव मकान बनाकर रहते हैं। रमेश के मुताबिक वह अपने परिवार के साथ किसी शादी में समारोह में शामिल होने के लिए गए थे। सोमवार की रात मकान खाली था। मौका देख चोर घर के दरवाजे का ताला तोड़कर नकदी, आभूषण सहित अन्य सामान उठा ले गए। मामले की जानकारी उन्हें घर आने के बाद तब हुई जब उन्होंने घर में सामान बिखरा हुआ देखा। गृहस्वामी के मुताबिक कमरे में बक्से में रखा एक सोने का मंगलसूत्र, एक सोने की अंगूठी, एक झुमकी, एक पायल, एक हाथप्लानी, एक चांदी का कर्धन व गोलक में रखा नकदी रुपया उठा ले गए। चोर के एक लाख रुपये से अधिक का सामान उठा ले गए हैं। मामले की जांच करते हुए कार्रवाई की जाए। इस संबंध में एसओ डीसी चौधरी ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है। जांच की जा रही है, जल्द ही चोरी की वारदात का पर्दाफाश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें