फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीआईओएस के निरीक्षण में गैरहाजिर मिले 15 शिक्षक

Tue, 24 Apr 2018 10:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के लिए मंगलवार की सुबह डीआईओएस डॉ. राजबहादुर मौर्य ने जवाहर लाल नेहरू उच्चतर माध्यमिक विद्यालय असोगवा व जनता इंटर कॉलेज असिधवा का औचक निरीक्षण किया। दोनों विद्यालयों पर बच्चों की संख्या कम थी। दोनों प्रधानाचार्य, सात शिक्षक सहित 15 कर्मचारी अनुपस्थित मिले। सभी का एक दिन का वेतन रोकते हुए स्पष्टीकरण तलब किया है। 
विज्ञापन

डीआईओएस डॉ. राजबहादुर मौर्य मंगलवार की सुबह विद्यालयों के निरीक्षण पर निकले। यहां सुबह 8.05 मिनट पर जवाहर लाल नेहरू उच्चतर माध्यमिक विद्यालय असोगवा पहुंचे। यहां प्रभारी प्रधानाचार्य विजय मिश्र, सहायक शिक्षक राजेंद्र प्रसाद, सत्यवान त्रिपाठी, दिलीप कुमार सिंह, सहायक लिपिक विनय कुमार वर्मा, परिचारक मंजू लाल बिना सूचना के अनुपस्थित रहे। विद्यालय में सिर्फ दो बच्चे उपस्थित थे। इसके बाद 8.20 बजे जनता इंटर कॉलेज असिधवा पहुंचे। यहां प्रधानाचार्य जगन्नाथ श्रीवास्तव, सहायक शिक्षक रविंद्र मणि त्रिपाठी, सुनील कुमार रंजन, कुमारी विभा, लालचंद, परिचारक अवधेश कुमार, राममिलन, विजय कुमार चौधरी और मिथुन बिना किसी सूचना के अनुपस्थित मिले। विद्यालय में 30 बच्चे उपस्थित थे।
विद्यालय स्टाफ ने बिना किसी सूचना के गैरहाजिर होने की बात कही। इस पर डीआईओएस ने दो विद्यालयों में बच्चों की संख्या कम मिलने व बिना किसी सूचना के विद्यालय से गैरहाजिर होने के आरोप में अग्रिम आदेश तक एक दिन का वेतन रोकते हुए दोनों प्रधानाचार्यों से स्पष्टीकरण देने को कहा। इस संबंध में डीआईओएस डॉ. राजबहादुर मौर्य ने बताया कि निरीक्षण में बच्चों की संख्या कम मिली थी और बिना किसी सूचना के शिक्षक गायब थे। अग्रिम आदेश तक एक दिन का वेतन रोक दिया गया है। शिक्षण कार्य में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। निरीक्षण आगे भी जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें